दोस्ती जिंदाबाद?, वानखेड़े स्टेडियम में कोहली जा रहे थे और रोहित ने आवाज दी और दौड़े विराट, वीडियो

आरसीबी ने शीर्ष क्रम में सॉल्ट (78 रन), पाटीदार (53 रन) और कोहली (50 रन) की बदौलत चार विकेट पर 240 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया।

By सतीश कुमार सिंह | Updated: April 13, 2026 09:43 IST2026-04-13T09:21:30+5:302026-04-13T09:43:59+5:30

watch iPL 2026, MI vs RCB Match heartwarming moment Virat Kohli and Rohit Sharma biggest talking points Mumbai Indians vs Royal Challengers Bengaluru video | दोस्ती जिंदाबाद?, वानखेड़े स्टेडियम में कोहली जा रहे थे और रोहित ने आवाज दी और दौड़े विराट, वीडियो

photo-lokmat

googleNewsNext
Highlights इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के टी20 मैच में मुंबई इंडियंस को 18 रन से हरा दिया। रोहित शर्मा ने उन्हें आवाज दी और विराट तुरंत रोहित की ओर दौड़ पड़े।रोहित के पास गए, उनसे थोड़ी देर बातचीत की और दोनों हल्के-फुल्के अंदाज में हंसे।

मुंबई: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने फिल सॉल्ट, कप्तान रजत पाटीदार और विराट कोहली के अर्धशतकों से रविवार को यहां इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के टी20 मैच में मुंबई इंडियंस को 18 रन से हरा दिया। बल्लेबाजी का न्योता मिलने के बाद आरसीबी ने शीर्ष क्रम में सॉल्ट (78 रन), पाटीदार (53 रन) और कोहली (50 रन) की बदौलत चार विकेट पर 240 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया।

सबसे यादगार पल दिखा। विराट कोहली जब बल्लेबाजी करने के लिए मैदान पर उतरे, तो उन्होंने अपने पीछे रोहित शर्मा को देखा। वे रोहित के पास गए, उनसे थोड़ी देर बातचीत की और दोनों हल्के-फुल्के अंदाज में हंसे। विराट कोहली सिर झुकाए जा रहे थे। रोहित शर्मा ने उन्हें आवाज दी और विराट तुरंत रोहित की ओर दौड़ पड़े।

रविवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच हुए मैच के दौरान विराट कोहली और रोहित शर्मा के बीच का एक दिल छू लेने वाला पल चर्चा का विषय बन गया। दोनों भारतीय दिग्गज जो अपनी-अपनी फ्रेंचाइजी के पूर्व कप्तान रह चुके हैं, मैदान के बीच में थोड़ी देर बातचीत करते और हंसते हुए नजर आए।

और यह पल सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। वीडियो में कोहली बल्लेबाजी करने के लिए मैदान पर आते हैं और तभी उनकी नजर रोहित पर पड़ती है। आरसीबी के पूर्व कप्तान तुरंत पीछे मुड़कर रोहित का अभिवादन करते हैं और दोनों मुस्कुराते हुए थोड़ी देर बातचीत करते हैं। दोनों खिलाड़ियों के अंतरराष्ट्रीय प्रारूपों से संन्यास लेने के बाद ऐसे पल दुर्लभ हो गए हैं।

Open in app