मैं हर सुबह हनुमान चालीसा सुनता हूं?, हार्दिक पंड्या ने कहा-12 चक्कर मारो तो मैंने 15 दौड़े, वीडियो

मैं हर सुबह हनुमान चालीसा सुनता हूँ। मैं अपने दिन की शुरुआत इसी से करता हूँ।

By सतीश कुमार सिंह | Updated: March 23, 2026 09:48 IST

Open in App
ठळक मुद्देप्रशंसकों को अपनी निजी दिनचर्या और सोच की झलक दिखाई।मैंने 15 दौड़े और अपनी सफलता के पीछे की मेहनत की है। बल्लेबाजी कोच कीरोन पोलार्ड के साथ मंच साझा की।

मुंबई: भारत के हरफनमौला हार्दिक पंड्या ने रविवार को कहा कि उन्होंने अपने करियर की शुरूआत विशुद्ध बल्लेबाज के तौर पर की थी और कड़ी मेहनत तथा अतिरिक्त प्रयासों से उन्हें कामयाबी मिली। रणजी ट्रॉफी में 2013 में पदार्पण के बाद 2015 में इंडियन प्रीमियर लीग में कदम रखने वाले पंड्या 2024 और 2026 में भारत की टी20 विश्व कप विजेता टीम के अहम सदस्य रहे। बारह चक्कर मारने के लिए बोला तो मैंने 15 दौड़े और अपनी सफलता के पीछे की मेहनत की है। पंड्या ने प्रशंसकों को अपनी निजी दिनचर्या और सोच की झलक दिखाई।

बल्लेबाजी कोच कीरोन पोलार्ड के साथ मंच साझा की। दैनिक दिनचर्या के बारे में खुलकर किए गए खुलासे ने प्रशंसकों का दिल जीत लिया। जब हार्दिक से उनके पसंदीदा गीत के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने बताया कि वे हर दिन की शुरुआत हनुमान चालीसा सुनकर करते हैं। “मैं हर सुबह हनुमान चालीसा सुनता हूँ। मैं अपने दिन की शुरुआत इसी से करता हूँ।

हनुमान चालीसा जैसा सकारात्मक ऊर्जा देने वाला कोई दूसरा गीत नहीं है।” उन्होंने कहा, जिस पर खचाखच भरे दर्शकों ने तालियाँ बजाईं। अपने सफर पर विचार करते हुए हार्दिक ने एक निजी किस्सा जोड़ा कि मुझे याद है मेरे पास मोटोरोला का फोन था, जिसमें फटा हुआ स्पीकर था और आज मेरे पास फरारी है, लेकिन हनुमान चालीसा सुनना मेरे लिए आज भी उतना ही महत्वपूर्ण है।

क्रिकेट, संगीत और संस्कृति के संगम वाले इस ऊर्जावान फैन फेस्टिवल को एक गहरा और व्यक्तिगत आयाम दिया। रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव जैसे सितारों ने अपने डांस मूव्स से प्रशंसकों का मनोरंजन किया, साथ ही डिवाइन और न्यूक्लिया के परफॉर्मेंस और वायरल फैन इंटरेक्शन भी देखने को मिले।

29 मार्च को मुंबई इंडियंस कोलकाता नाइट राइडर्स का सामना करने के लिए तैयार है, ऐसे में हार्दिक के शब्द न केवल टीम की प्रतिस्पर्धी भावना को रेखांकित करते हैं, बल्कि उस मानसिकता और अनुशासन को भी दर्शाते हैं जो उन्हें रिकॉर्ड छठी आईपीएल खिताब जीतने के अभियान में प्रेरित कर रही है।

टॅग्स :आईपीएल 2026मुंबई इंडियंसIPLहार्दिक पंड्याक्विंटन डी कॉकरोहित शर्माजसप्रीत बुमराहJasprit Bumrah

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या