रमजान में बर्थडे केक काट आलोचकों के निशाने पर आए वकार यूनिस-वसीम अकरम, मांगी माफी

Waqar Younis and Wasim Akram: रमजान में केक काटने को लेकर अकरम और यूनिस आए आलोचकों के निशाने पर

By अभिषेक पाण्डेय | Published: June 5, 2018 12:47 PM2018-06-05T12:47:08+5:302018-06-05T12:47:08+5:30

Waqar Younis and Wasim Akram slammed for cutting birthday cake during Ramadan | रमजान में बर्थडे केक काट आलोचकों के निशाने पर आए वकार यूनिस-वसीम अकरम, मांगी माफी

वकार यूनिस और वसीम अकरम

googleNewsNext

नई दिल्ली, 05 जून: 90 के दशक में दुनिया की सबसे खतरनाक गेंदबाजी जोड़ी माने जाने वाली वसीम अकरम और वकार यूनिस की दोस्ती अब भी कायम है। अकरम और यूनिस की घातक गेंदबाजी की बदौलत पाकिस्तानी टीम दुनिया की सबसे ताकतवर टीमों में से एक बन गई थी। इन दोनों की बेहतरीन गेंदबाजी को फैंस आज भी भूले नहीं हैं। 

'स्विंग ऑफ स्विंग' के नाम से मशहूर पूर्व पाकिस्तानी तेज गेंदबाज वसीम अकरम 3 जून को 52 साल के हो गए। संयोग से इस समय वकार यूनिस पाकिस्तान टीम के कोच के तौर पर इंग्लैंड दौरे पर हैं। पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच खेले गए लीड्स टेस्ट के तीसरे दिन अकरम का जन्मदिन पड़ा। अकरम इस मैच की कॉमेंट्री के लिए पाकिस्तान में थे। 

वकार यूनिस ने एक और साथी खिलाड़ी और पूर्व पाकिस्तानी खिलाड़ी रमीज और कुछ पत्रकारों के साथ अकरम की मौजूदगी में उनका जन्मदिन केक काटकर मनाया। अकरम के बर्थडे सेलिब्रेशन के इस शानदार मौके पर कई लोगों ने सवाल उठाया और यूनिस की जमकर की आलोचना की। 


इन लोगों का कहना है कि ऐसे समय में जब पूरी दुनिया के मुसलमान रमजान मना रहे हैं। मुस्लिम पूरे दिन बिना कुछ खाए-पिए रमजान के पवित्र महीने में रोजे रख रहे हैं, तो यूनिस और अकरम का केक काटना गलत है। 


इन आलोचकों ने सोशल मीडिया पर अकरम-यूनिस की आलोचना करते हुए कहा कि उन्हें रमजान के व्रत रखने वालों का सम्मान करना चाहिए। साथ ही इन लोगों ने इन दोनों की रमजान में रोजे न रखने के लिए कड़ी आलोचना भी की।

इन आलोचनाओं के बाद वकार यूनिस ने सोशल मीडिया में माफी मांगी और ट्वीट किया,  'वसीम भाई का जन्मदिन पर केक काटने के लिए हम सभी से माफी मांगते हैं...हमें जो लोग रोजे रख रहे हैं उनका और रमजान का सम्मान करना चाहिए था। ये हमारी तरफ से एक गलत काम था। सॉरी।' 

यूनिस के लिए इस विवाद से अलग भी बुरी खबर आई और पाकिस्तानी टीम इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट के तीसरे दिन ही एक पारी और 55 रन से हार गई।  

Open in app