Video: एक बार फिर पुराने अंदाज में नजर आए वीरेंद्र सहवाग, क्रिकेट मैदान पर लगाए चौके-छक्के

अब वीरेंद्र सहवाग एक बार फिर अपने पुराने अंदाज में नजर आ रहे हैं और क्रिकेट मैदान पर चौके-छक्के लगाते नजर आ रहै हैं।

By सुमित राय | Updated: September 9, 2018 16:50 IST

Open in App

नई दिल्ली, 9 सितंबर। टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटरवीरेंद्र सहवाग अपने लंबे-लंबे छक्के और चौके के लिए जाने जाते हैं, लेकिन रिटारमेंट के बाद उनके फैंस को यह देखने को नहीं मिल रहा था। अब सहवाग एक बार फिर अपने पुराने अंदाज में नजर आ रहे हैं और क्रिकेट मैदान पर चौके-छक्के लगाते नजर आ रहै हैं।

दरअसल, सहवाग ने शनिवार रात अपने ट्विटर अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया जिसमें वो छक्का मारते नजर आ रहे है। सहवाग का यह वीडियो फ्रेंडली मैच का है। वो कर्नाटक चलचित्र कप (KCC) की तरफ से बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में छक्के लगाते नजर आ रहे हैं। इस टीम की कमान साउथ के मशहूर एक्टर सुदीप के हाथों में है।

सहवाग ने अपना वीडियो शेयर करते हुए ट्वीटर पर लिखा, 'उसूल तब भी वही था, अब भी वहीं है। शुभ काम में देर कैसी। एंटरटेनमेंट... एंटरटेनमेंट... एंटरटेनमेंट...।'

बता दें कर्नाटक चलचित्र कप 10-10 ओवर का क्रिकेट टूर्नामेंट है, जिसमें कर्नाटर के खिलाड़ियों के अलावा पूर्व इंटरनेशनल क्रिकेटर भी खेल रहे हैं। इस टूर्नामेंट में छह टीमें हिस्सा ले रही है। इसमें राष्ट्रकूट पैंथर्स, गंगा वॉरियर्स, वेदयर चार्ज, होसाला ईगल्स, विजयनगर प्रेट्रीयट्स और कदंबा लायन शामिल हैं। कर्नाटक चलचित्र कप टूर्नामेंट में सहवाग के अलावा श्रीलंका के तिलकरत्ने दिलशान, हर्शल गिब्स, ओवेश शाह जैसे खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं।

टॅग्स :वीरेंद्र सहवागक्रिकेट

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या