खराब फॉर्म से जूझ रहे विराट कोहली को लेकर BCCI अध्यक्ष सौरव गांगुली ने कही बड़ी बात, जानिए

खराब फॉर्म से जूझ रहे विराट कोहली को लेकर सौरव गांगुली ने कहा, वे खुद जानते हैं कि उनके अपने मानकों से यह अच्छा नहीं रहा है और मैं उन्हें वापस अच्छा करते हुए देख रहा हूं।

By अनिल शर्मा | Updated: July 14, 2022 07:55 IST

Open in App
ठळक मुद्दे BCCI अध्यक्ष सौरव गांगुली ने कहा है कि विराट का कठिन समय चल रहा है वे एक महान खिलाड़ी रहे हैंक्रिकेट में विराट के नंबरों को देखें तो ऐसा बिना क्षमता और गुणवत्ता के नहीं हो सकता हैः गांगुलीपूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने कहा कि विराट को एक ऐसा रास्ता खोजना होगा जो उन्हें सफल बना सके

नई दिल्लीः विराट कोहली इन दिनों क्रिकेट प्रेमियों और विशेषज्ञों के निशाने पर हैं। लगातार खराब फॉर्म से जूझ रहे विराट इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में बुरी तरह फेल रहे। दो मैचों में उन्होंने महज 12 रन ही बना सके। पूर्व भारतयी कप्तान कपिल देव ने यहां तक कह दिया कि विराट की जगह अच्छा प्रदर्शन करने वाले युवा खिलाड़ियों को मौका दिया जाना चाहिए। इस बीच बीच बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने विराट के खराब फॉर्म पर अपनी राय रखी है।

 BCCI अध्यक्ष सौरव गांगुली ने कहा है कि विराट का कठिन समय चल रहा है वे एक महान खिलाड़ी रहे हैं। गांगुली ने कहा, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में उनके (विराट कोहली) नंबरों को देखें तो ऐसा बिना क्षमता और गुणवत्ता के नहीं हो सकता है। हां, उनका कठिन समय चल रहा है और वे जानते हैं कि वे खुद एक महान खिलाड़ी रहे हैं।

बीसीसीआई अध्यक्ष ने कहा,  वे खुद जानते हैं कि उनके अपने मानकों से यह अच्छा नहीं रहा है और मैं उन्हें वापस अच्छा करते हुए देख रहा हूं। लेकिन उन्हें एक ऐसा रास्ता खोजना होगा जो उन्हें सफल बना सके जैसे पिछले 12-13 वर्षों से कर रहे हैं या शायद इससे भी अच्छा।

बुरा दौर मेरे, सचिन, राहुल का भी रहा

टीम में कोहली की स्थिति के बारे में सवालों पर सौरव गांगुली ने कहा कि खेल में ये चीजें होती हैं। उन्होंने कहा, यह सचिन, राहुल और मेरे, सबके साथ हुआ। यह भविष्य के खिलाड़ियों के साथ भी होगा। यह खेल का हिस्सा है और एक खिलाड़ी के रूप में आपको बस अपना खेल खेलने की जरूरत है।

बंगाली के रूप में सम्मानति किया गया, खुशी हुईः सौरव गांगुली

सौरव गांगुली ने ब्रिटिश संसद द्वारा सम्मानित किए जाने को लेकर कहा कि 'मुझे ब्रिटिश संसद द्वारा एक बंगाली के रूप में सम्मानित किया गया था, इसलिए यह एक अच्छा एहसास था। यह संसद में था। उन्होंने छह महीने पहले मुझसे संपर्क किया था। वे हर साल यह पुरस्कार देते हैं।'

श्रीलंका में चल रहे संकट के बीच श्रीलंका में एशिया कप पर BCCI अध्यक्ष सौरव गांगुली ने कहा कि मैं फिलहाल कोई टिप्पणी नहीं कर सकता। हम निगरानी रखेंगे। ऑस्ट्रेलिया इस समय वहां खेल रहा है। श्रीलंकाई टीम वास्तव में बहुत अच्छा कर रही है। तो एक महीने का इंतजार करते हैं।

टॅग्स :सौरव गांगुलीविराट कोहली
Open in App

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या