VIDEO: विराट कोहली ने दिखाया 'बेरिल तूफान', रोंगटे खड़े कर देगा वीडियो

Virat Kohli Viral Video: भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, इस वीडियो में बताया जा रहा है की विराट वीडियो कॉल पर अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ बात कर रहे हैं। बता दें टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद टीम इंडिया वेस्टइंडीज से नहीं लौट पाई है, इसका कारण है 'बेरिल तूफान' सोशल मीडिया एक्स पर @Trend_VKohli नाम से पेज पर विराट का वीडियो शेयर किया है और लिखा है "विराट कोहली ने वीडियो कॉल पर अनुष्का शर्मा को दिखाया तूफान का दृश्य"।

By संदीप दाहिमा | Updated: July 3, 2024 14:53 IST2024-07-03T14:53:15+5:302024-07-03T14:53:15+5:30

Virat Kohli Video Calls Anushka During Hurricane Beryl in Barbados | VIDEO: विराट कोहली ने दिखाया 'बेरिल तूफान', रोंगटे खड़े कर देगा वीडियो

VIDEO: विराट कोहली ने दिखाया 'बेरिल तूफान', रोंगटे खड़े कर देगा वीडियो

googleNewsNext
HighlightsVIDEO: विराट कोहली ने दिखाया 'बेरिल तूफान', रोंगटे खड़े कर देगा वीडियोBeryl in Barbados: तूफान बेरिल अब श्रेणी पांच से नीचे आकर श्रेणी चार का तूफान बन गया है और जमैका की ओर बढ़ रहा हैHurricane: विराट कोहली ने वीडियो कॉल पर अनुष्का शर्मा को दिखाया तूफान का दृश्य

Virat Kohli Video Call To Anushka Sharma: भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, इस वीडियो में बताया जा रहा है की विराट वीडियो कॉल पर अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ बात कर रहे हैं। बता दें टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद टीम इंडिया वेस्टइंडीज से नहीं लौट पाई है, इसका कारण है 'बेरिल तूफान' सोशल मीडिया एक्स पर  @Trend_VKohli नाम से पेज पर विराट का वीडियो शेयर किया है और लिखा है "विराट कोहली ने वीडियो कॉल पर अनुष्का शर्मा को दिखाया तूफान का दृश्य"।

टी20 विश्व कप जीतने वाली भारतीय क्रिकेट टीम की कैरेबियाई द्वीप से रवानगी में देरी हो गई है क्योंकि चार्टर विमान अब तक यहां नहीं पहुंचा है। एयर इंडिया का विशेष चार्टर विमान जिसका नाम एआईसी24डब्ल्यूसी (एयर इंडिया चैंपियंस 24 विश्व कप) है, भारतीय टीम, उसके सहयोगी स्टाफ, खिलाड़ियों के परिवार और कुछ भारतीय क्रिकेट बोर्ड(बीसीसीआई) के अधिकारियों और भारतीय मीडिया को वापस लाने के लिए तैयार है जो पिछले तीन दिनों से तूफान बेरिल के कारण यहां फंसे हुए हैं।

रोहित शर्मा की अगुवाई वाली टीम ने शनिवार को फाइनल में दक्षिण अफ्रीका पर सात रन की रोमांचक जीत हासिल कर खिताब जीता। दो जुलाई को अमेरिका के न्यू जर्सी से उड़ान भरने वाले विमान के स्थानीय समयानुसार रात दो बजे बारबडोस पहुंचने की उम्मीद है। कार्यक्रम के अनुसार विमान के अब बारबडोस से सुबह साढ़े चार बजे (स्थानीय समय) उड़ान भरने की उम्मीद है।

दिल्ली पहुंचने में 16 घंटे का समय लगेगा जहां टीम गुरुवार को सुबह छह बजे (भारतीय समयानुसार) उतरेगी, बशर्ते टीम की रवानगी में और देरी नहीं हो। यहां ग्रांटली एडम्स अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर मंगलवार से परिचालन फिर से शुरू हो गया। इससे पहले भारतीय टीम को दो जुलाई को स्थानीय समयानुसार शाम छह बजे रवाना होना था और बुधवार को शाम सात बजकर 45 मिनट (भारतीय समयानुसार) पर पहुंचना था।

खिलाड़ियों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सम्मानित करेंगे लेकिन इस कार्यक्रम को अभी अंतिम रूप नहीं दिया गया है। तूफान बेरिल अब श्रेणी पांच से नीचे आकर श्रेणी चार का तूफान बन गया है और जमैका की ओर बढ़ रहा है।

Open in app