विराट कर रहे थे डिविलियर्स से लाइव चैट, अनुष्का ने किया कुछ ऐसा, कोहली ने कहा, 'थैंक्स माइ लव', वीडियो वायरल

Virat Kohli thanks Anushka Sharma: कोरोना लॉकडाउन के दौरान डिविलियर्स से लाइव चैट कर रहे विराट कोहली के साथ अनुष्का ने किया कुछ ऐसा, कोहली ने कहा, थैंक्स माइ लव

By अभिषेक पाण्डेय | Updated: April 25, 2020 13:43 IST

Open in App

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की जोड़ी देश के सबसे चर्चित कपल में से एक है। अनुष्का अपने पति और टीम इंडिया के कप्तान कोहली का कितना ख्याल रखती हैं, इसका नजारा शुक्रवार को इस स्टार बल्लेबाज के एबी डिविलियर्स के साथ इंस्टाग्राम पर एक लाइव सेशन के दौरान दिखा। 

अनुष्का ने इस दौरान कुछ ऐसा किया जिससे कोहली के चेहरे पर मुस्कान आ गई। इससे पहले भी अनुष्का ने कोहली के पीटरसन के साथ चैट के दौरान कमेंट किया था, 'चलो-चलो डिनर टाइम।'

अनुष्का ने किया कुछ ऐसा, लाइव चैट में मुस्कुरा उठे कोहली

कोहली जब डिविलियर्स के साथ इंस्टाग्राम पर लाइव चैट कर रहे थे तो कमरे में अंधेरा था, तभी अनुष्का ने कमरे में आकर लाइट ऑन कर दी। इसके बाद कोहली ने अनुष्का की तरफ देखते हुए मुस्कुराते हुए कहा, 'थैंक्स माइ लव।'

कोहली और अनुष्का के इस प्यारे मोमेंट का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गया और फैंस ने उनके इस अंदाज की जमकर तारीफ की। अनुष्का और विराट इन दिनों कोरोना लॉकडाउन की वजह से घर पर हैं और सोशल मीडिया के जरिए फैंस का मनोरंजन करते रहते हैं। कुछ दिनों पहले अनष्का ने विराट कोहली को एक फैन अंदाज में 'ऐ कोहली चौका मार ना' कहते हुए एक वीडियो शेयर किया था, जो खूब वायरल हुआ था।

टॅग्स :विराट कोहलीअनुष्का शर्माएबी डिविलियर्स

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या