विराट कोहली ने धोनी के साथ तस्वीरों का कोलाज शेयर करते हुए दी जन्मदिन की शुभकामनाएं, लिखा, 'हैपी बर्थडे माही भाई'

Virat Kohli Birthday wish for MS Dhoni: स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज एमएस धोनी के 39वें जन्मदिन पर विराट कोहली ने उनके अच्छे स्वास्थ्य और सुख की कामना की है

By अभिषेक पाण्डेय | Updated: July 7, 2020 15:42 IST

Open in App
ठळक मुद्देटीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने एमएस धोनी के 39वें जन्मदिन पर किया उन्हें बर्थडे विशधोनी के बर्थडे पर कोहली ने लिखा, 'हैपी बर्थडे माही भाई, 'अच्छे स्वास्थ्य और सुख की कामना करता हूं'

एमएस धोनी, जो मंगलवार (07 जुलाई) को 39 साल के हुए, को भारतीय कप्तान विराट कोहली ने इंस्टाग्राम पर खास संदेश के साथ बर्थडे विश किया। कोहली के साथ ही भारतीय टीम के कई पूर्व और वर्तमान खिलाड़ियों ने धोनी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। 

धोनी के साथ तीन तस्वीरों का एक कोलाज शेयर करते हुए कोहली ने पूर्व भारतीय कप्तान को अच्छे स्वास्थ्य और सुख की कामना करते हुए बर्थडे विश किया। 

कोहली ने एमएस धोनी को खास अंदाज में किया बर्थडे विश

कोहली ने धोनी को बर्थडे विश करते हुए लिखा, हैपी बर्थडे माही भाई, 'हमेशा आपके अच्छे स्वास्थ्य और सुख की कामना करता हूं। भगवान की आपकी कृपा बनी रहे।'

धोनी के जन्मदिन पर कई पूर्व और वर्तमान क्रिकटरों के अलावा फैंस ने भी सोशल मीडिया में ढेरों शुभकामना संदेश साझा किए। धोनी के जन्मदिन पर उनके चेन्नई सुपरकिंग्स के साथी और विंडीज स्टार ड्वेन ब्रावो ने माही की क्रिकेट यात्रा को दिखाने वाले गाने 'द हेलिकॉप्टर' के जरिए उन्हें शानदार बर्थडे गिफ्ट दिया।

धोनी ने भारत के लिए 90 टेस्ट में 38.09 के औसत से 4876 रन बनाए। उन्होंने अब तक 350 वनडे में 50.57 के औसत से 10773 रन और 98 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 37.60 के औसत से 1617 रन बनाए हैं।

टॅग्स :एमएस धोनीविराट कोहलीबर्थडे स्पेशलभारतीय क्रिकेट टीम

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या