विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की चर्चित जोड़ी ने अनेक उतार चढ़ाव देखे हैं, इस मशहूर जोड़ी को इसी साल जनवरी में एक बेटी भी हुई जिसका नाम वामिका रखा गया। वामिका नाम विरार कोहली और अनुष्का शर्मा के नाम को मिलाकर रखा गया। इस समय यह जोड़ी लंदन में है जहां विराट को इंग्लैंड के खिलाफ अपना अगला टूर्नामेंट खेलना है। हाल ही में उन दोनों ने एक इंटरव्यू में अपने व्यक्तिगत जिंदगी से जुड़े कई सवालों के जवाब दिए। इस इंटरव्यू में दिनेश कार्तिक ने विराट से उनकी व्यक्तिगत जिंदगी से जुड़े कई सवाल किए। दिनेश कार्तिक ने उनसे पूछा कि क्या उन्हें अपने पिता की याद आती है ? जिस पर कोहली ने जवाब दिया कि उनके पिता ने उन्हें भारत के लिए खेलते हुए नहीं देखा था और यही हाल उनकी बेटी का है। वो अभी बहुत छोटी है और अनजान भी। विराट कोहली ने अपने पिता को 2006 में खो दिया था। तब विराट इंडिया के लिए नहीं खेलते थे।
एक इंटरव्यू के दौरान, विराट ने अपनी पत्नी और बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा के साथ अपनी पहली मुलाकात का भी राज खोला। उन्होंने कहा कि वह अनुष्का के साथ मजाक कर रहे थे और उस छोटी मुलाकात के बाद आपस में अच्छे से जुड़ चुके थे। विराट कोहली और अनुष्का शर्मा एक विज्ञापन शूट के सेट पर मिले जिसके बाद उनका रोमांस ऑफ स्क्रीन भी जारी रहा। अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने दिसंबर 2017 में शादी के बंधन में बंधे। इस जोड़े ने इटली में एक निजी शादी समारोह में अपनी शादीशुदा जिंदगी की शुरुआत की जिसके बाद इन्होंने अपने फ़ैमिली प्लैनिंग के बारे में बताया था।
अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने सोशल मीडिया पर अपनी बेटी को प्रशंसकों से मिलवाया है, लेकिन उसका चेहरा दिखाने से परहेज किया है। जब एक प्रशंसक ने विराट कोहली से वामिका की एक तस्वीर साझा करने के लिए कहा, तो विराट ने जवाब दिया, मैंने और अनुष्का ने एक माता पिता के रिश्ते से बेटी को सोशल मीडिया से दूर रखने का फैसला किया है। वह बड़ी हो जाए और वह समझ जाए कि सोशल मीडिया क्या है और अपनी एक पसंद बनाए तब जाके ये सही रहेगा। विराट और अनुष्का ने अपने बच्चे के आने की खुशी फैंस से साझा किया था और अब भी वो अपने डेली लाइफ से जुड़ी चीजें साझा करते रहते हैं।