मैक्सवेल और विनी की शादी की पार्टी में जमकर नाचे विराट और मोहम्मद सिराज संग RCB के खिलाड़ी, देखें वीडियो

आरसीबी की पूरी टीम ने पार्टी में एक शानदार समय बिताया, लेकिन पार्टी का मुख्य आकर्षण आरसीबी टीम के साथियों के साथ विराट कोहली का डांस रहा। उनके साथ मोहम्मद सिराज और सिद्धार्थ कौल ने भी इस मौके खुलकर डांस किया किया।

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 29, 2022 16:27 IST

Open in App
ठळक मुद्देआरसीबी की ओर से दी गई थी मैक्सवेल और विनी की शादी की पार्टीइस समारोह में पूरी टीम के खिलाड़ियो सहित सभी सदस्यों ने लिया था हिस्सा

मुंबई: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) फ्रेंचाइजी ने गुरुवार को ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर ग्लेन मैक्सवेल और विनी रमन के लिए शादी के बाद पार्टी का आयोजन किया गया। पूरी आरसीबी टीम ने पार्टी में एक शानदार समय बिताया, लेकिन पार्टी का मुख्य आकर्षण आरसीबी टीम के साथियों के साथ विराट कोहली का डांस रहा। उनके साथ मोहम्मद सिराज और सिद्धार्थ कौल ने भी इस मौके खुलकर डांस किया किया। 

क्रिकेटरों ने दिखाई अपनी डांस स्किल्स

वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें कोहली को अपनी डांस स्किल्स दिखाते हुए देखा जा सकता है। आरसीबी ने इस वीडियो को शुक्रवार को अपने आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर पोस्ट किया है, जिसमें आरसीबी के सभी खिलाड़ी, कोच और कर्मचारी पारंपरिक भारतीय परिधान में देखे जा सकते हैं। खासकर सभी ने कुर्ता पायजामा पहना हुआ है। 

मैक्सवेल और विनी की जोड़ी लग रही है कमाल 

इस वीडियो में मैक्सवेल और विनी भी बेहद कमाल के दिखाई दे रहे हैं। उनके चेहरे की खुशी उनकी बॉन्डिंग को दर्शा रही है। आरसीबी ने इस वीडियो को यूट्यूब पर पोस्ट करते हुए लिखा है, पारंपरिक भारतीय पोशाक, मुस्कान, गले लगना, संगीत, और डांस। मैक्सी-विन्स की शादी के माहौल को बायो बबल के अंदर लाने के लिए सब कुछ था। ये एक विशेष रात बन गई! इस वीडियो के माध्यम से इसका हिस्सा बनें।

मार्च 2022 में रचाई है दोनों ने शादी

मैक्सवेल ने मार्च के अंतिम सप्ताह में चेन्नई में एक दक्षिण भारतीय हिंदू विवाह समारोह में मेलबर्न स्थित फार्मासिस्ट विनी से शादी की है। इससे पहले, इस जोड़े ने 18 मार्च, 2022 को ऑस्ट्रेलिया में एक ईसाई समारोह में भी शादी की थी। बता दें कि दोनों की यह लव मैरिज थी। बीबीएल की टीम मेलबर्न स्टार के एक इवेंट के दौरान दोनों की मुलाकात हुई थी। लेकिन दोनों ने साल 2018 में एक दूसरे को डेट करना शुरू किया था और इसके बाद उनकी लव स्टोरी आगे बढ़ी। 

 

टॅग्स :विराट कोहलीग्लेन मैक्सेवलRCBमोहम्मद सिराज
Open in App

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या