54 वनडे शतक?, 91 गेंद में शतकीय पंच, इंदौर में किंग कोहली का जलवा, न्यूजीलैंड के खिलाफ 7वां शतक, अंतरराष्ट्रीय मैचों में 85वां

भारतीय स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू सीरीज के तीसरे और अंतिम मैच में अपना 54वां वनडे शतक बनाया।

By सतीश कुमार सिंह | Updated: January 18, 2026 21:49 IST

Open in App
ठळक मुद्देकोहली के नाम अब पांच अलग-अलग प्रतिद्वंदियों के खिलाफ सात (या उससे अधिक) शतक हैं। श्रीलंका के खिलाफ 10, वेस्ट इंडीज के खिलाफ 9 हैं।ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 8, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 7 हैं।

इंदौरःकिंग विराट कोहली को जलवा जारी है। इंदौर में 91 गेंद में शतक पूरा किया। इस दौरान 8 चौके और 2 छक्के मारे। कोहली ने शानदार शतक लगाकर भारत की उम्मीदें जिंदा रखीं। हालांकि स्टार बल्लेबाज बेहतरीन फॉर्म में दिख रहे हैं। कोहली के नाम अब पांच अलग-अलग प्रतिद्वंदियों के खिलाफ सात (या उससे अधिक) शतक हैं। श्रीलंका के खिलाफ 10, वेस्ट इंडीज के खिलाफ 9, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 8, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 7 और न्यूजीलैंड के खिलाफ 7 हैं। कोहली और नितीश रेड्डी ने 88 रनों की साझेदारी करके मेजबान टीम को मैच में वापस ला दिया है। रेड्डी 53 रन बनाकर आउट हुए। 

विराट कोहली का द्विपक्षीय वनडे सीरीज के निर्णायक मैचों में प्रदर्शन-

पारी: 16

रन: 784

औसत: 52.26

स्ट्राइक रेट: 98.0

शतक/फिफ्टी: 2/6

उच्चतम स्कोर: 124

विराट कोहली का वनडे में 300 से अधिक रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए प्रदर्शन-

पारी: 37

रन: 2131

औसत: 62.67

स्ट्राइक रेट: 106.4

शतक/फिफ्टी: 10/9।

सर्वाधिक शतक बनाम न्यूजीलैंड (वनडे)-

7 - विराट कोहली (36 पारी)*

6 - रिकी पोंटिंग (50 पारी)

6 - वीरेंद्र सहवाग (23 पारी)

5 - सचिन तेंदुलकर (41 पारी)

5 - सनथ जयसूर्या (45 पारी)।

विराट कोहली शतकीय पंचः पांच अलग-अलग प्रतिद्वंदियों के खिलाफ सात (या उससे अधिक) शतक-

श्रीलंकाः 10

वेस्टइंडीजः 9

ऑस्ट्रेलियाः 8

दक्षिण अफ्रीकाः 7

न्यूजीलैंडः 7।

विराट कोहली शतक: अंतरराष्ट्रीय मैचों में 85वां शतक

वनडे मैचों में 54वां शतक

टेस्ट में 30 शतक

टी20 में 1 शतक

भारत में 41वां वनडे शतक

न्यूजीलैंड के खिलाफ 7वां शतक।

टॅग्स :विराट कोहलीटीम इंडियाइंदौरमध्य प्रदेशन्यूजीलैंड क्रिकेट टीम

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या