Virat Kohli IPL Orange Cap: बाजी मारेंगे किंग कोहली, ऑरेंज कैप पर किया कब्जा!, दूसरी बार जीतेंगे अवॉर्ड, सबसे आगे वॉर्नर, देखें 2008-2024 की सूची

Virat Kohli IPL Orange Cap Winners List from 2008 to 2024: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) अभियान 26 मई को खत्म हो रहा है।

By सतीश कुमार सिंह | Updated: May 25, 2024 16:49 IST

Open in App
ठळक मुद्देVirat Kohli IPL Orange Cap Winners List from 2008 to 2024: कोहली ने 15 मैच में 15 पारी खेलते हुए 741 रन बनाए। Virat Kohli IPL Orange Cap Winners List from 2008 to 2024: दूसरे स्थान पर काबिज ऋतुराज गायकवाड़ के पास 583 रन है।Virat Kohli IPL Orange Cap Winners List from 2008 to 2024: तीसरे पायदान पर रियान पराग है और 573 रन बनाए हैं।

Virat Kohli IPL Orange Cap Winners List from 2008 to 2024: लो जी यह तय हो गया। इस बार ऑरेंज कैप पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के खिलाड़ी और भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली के पास रहेगा। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) अभियान 26 मई को खत्म हो रहा है। कोहली ने 15 मैच में 15 पारी खेलते हुए 741 रन बनाए। दूसरे स्थान पर काबिज ऋतुराज गायकवाड़ के पास 583 रन है। तीसरे पायदान पर रियान पराग है और 573 रन बनाए हैं। चौथे स्थान पर 567 रन के साथ ट्रैविस हेड है। यानी टॉप-3 खिलाड़ी के पास कोई मैच नहीं है।

चौथे स्थान पर काबिज हेड टक्कर दे रहे हैं। 26 मई को एसआरएच टीम को फाइनल खेलना है और हेड उसके सदस्य है। यानी हेड को फाइनल में 174 रन की पारी खेलनी होगी। संजू सैमसन 531 रन के साथ 5वें पायदान पर है। विराट कोहली दूसरी बार ऑरेंज कैप जीतेंगे। 2016 में भी कोहली इस कैप पर कब्जा कर चुके है। डेविड वार्नर ने तीन बार इस कैप पर कब्जा किया है।

आईपीएल ऑरेंज कैप विजेता (IPL Orange Cap Winners List from 2008 to 2024)- साल और विनर

1ः शॉन मार्श (पंजाब किंग्स)- 2008

2ः मैथ्यू हेडन (सीएसके)- 2009

3ः सचिन तेंदुलकर (एमआई)- 2010

4ः क्रिस गेल (आरसीबी)- 2011

5ः क्रिस गेल (आरसीबी)- 2012

6ः माइकल हसी (सीएसके)- 2013

7ः रॉबिन उथप्पा (केकेआर)- 2014

8ः डेविड वार्नर (SRH)- 2015

9ः विराट कोहली- 2016

10ः डेविड वार्नर (SRH)- 2017

11ः केन विलियमसन (SRH)- 2018

12ः डेविड वार्नर (SRH)- 2019

13ः केएल राहुल (KXIP)- 2020

14ः रुतुराज गायकवाड़ (सीएसके)-2021

15ः जोस बटलर (आरआर)- 2022

16ः शुभमन गिल (जीटी)- 2023

17ः विराट कोहली- 2024 (अनुमानित)।

भारत के सुपरस्टार बल्लेबाज विराट कोहली को पता है कि वह हमेशा खेलते नहीं रह सकते। कोहली आईपीएल में इस सत्र में अब तक का रिकॉर्ड आठवां शतक जड़ चुके हैं। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए 15 मैचों में 741 रन बनाए हैं। कोहली अगले महीने होने वाले टी20 विश्व कप में भारतीय टीम के सदस्य हैं।

कोहली ने भारत के लिए 113 टेस्ट, 292 वनडे और 117 टी20 मैच खेलकर 26000 से अधिक रन बनाये हैं। टी20 विश्व कप में उनके नाम 1141 रन हैं। भारत टी20 विश्व कप में ग्रुप ए में पाकिस्तान, आयरलैंड, कनाडा और अमेरिका के साथ है। भारत को पांच जून को न्यूयॉर्क में पहला मैच आयरलैंड से खेलना है।

टॅग्स :आईपीएल 2024आईपीएल ऑरेंज कैपविराट कोहलीरॉयल चैलेंजर्स बैंगलोरडेविड वॉर्नर

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या