विराट कोहली फायर-बोल्ट के ब्रांड एम्बैसडर बने

By भाषा | Updated: October 5, 2021 22:07 IST2021-10-05T22:07:47+5:302021-10-05T22:07:47+5:30

Virat Kohli becomes brand ambassador of Fire-bolt | विराट कोहली फायर-बोल्ट के ब्रांड एम्बैसडर बने

विराट कोहली फायर-बोल्ट के ब्रांड एम्बैसडर बने

googleNewsNext

नयी दिल्ली, पांच अक्टूबर भारतीय स्मार्ट वियरेबल ब्रांड फायर-बोल्ट ने भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली को अपना ब्रांड एम्बैसडर बनाया है।

एक बयान में कहा गया है कि कोहली घरेलू स्मार्ट वियरेबल ब्रांड के विभिन्न विज्ञापन अभियानों का चेहरा होंगे।

बयान में कहा गया है कि कोहली न केवल भारतीय बल्कि दुनियाभर के क्रिकेट प्रेमियों के लिए रोल मॉडल हैं। वह लाखों लोगों की प्रेरणा हैं।

फायर-बोल्ट के सह संस्थापक अरवन किशोर ने कहा, ‘‘जिस तरह आज हर हाथ में सेलफोन वास्तविकता बन चुका है। हमारा मानना है कि नए सामान्य में प्रत्येक कलाई में स्मार्ट वियरेबल भी दिखाई देंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in app