RCB vs MI: इस खास आईपीएल उपलब्धि को हासिल करने वाले पहले भारतीय क्रिकेटर बने विराट कोहली, जानें

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (आरसीबी) ने रविवार को मुंबई इंडियंस को 22 गेंद शेष रहते हुए आठ विकेट से हराकर इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में अपने अभियान की शानदार शुरुआत की।

By मनाली रस्तोगी | Updated: April 3, 2023 10:51 IST2023-04-03T10:49:50+5:302023-04-03T10:51:24+5:30

Virat Kohli Becomes 1st Indian Cricketer Ever To Achieve This Massive IPL Feat | RCB vs MI: इस खास आईपीएल उपलब्धि को हासिल करने वाले पहले भारतीय क्रिकेटर बने विराट कोहली, जानें

(फाइल फोटो)

Highlightsमुंबई इंडियंस ने आरसीबी के सामने 172 रन का लक्ष्य रखा थाआरसीबी ने 16.2 ओवर में दो विकेट पर 172 रन बनाकर आसानी से जीत दर्ज कीइस बीच विराट कोहली के नाम एक नया रिकॉर्ड दर्ज हो गया है

बेंगलुरू: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (आरसीबी) ने रविवार को मुंबई इंडियंस को 22 गेंद शेष रहते हुए आठ विकेट से हराकर इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में अपने अभियान की शानदार शुरुआत की। 

मुंबई इंडियंस ने आरसीबी के सामने 172 रन का लक्ष्य रखा था लेकिन कोहली (49 गेंदों पर नाबाद 82 रन, छह चौके, पांच छक्के) और डुप्लेसी (43 गेंदों पर 73 रन, पांच चौके, छह छक्के) ने पहले विकेट के लिए 148 रन जोड़कर उसे बौना साबित करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। आरसीबी ने 16.2 ओवर में दो विकेट पर 172 रन बनाकर आसानी से जीत दर्ज की। इस बीच विराट कोहली के नाम एक नया रिकॉर्ड दर्ज हो गया है। 

दरअसल, इस मैच में कोहली का 50वां 50 से अधिक का स्कोर था और वह प्रभावशाली उपलब्धि हासिल करने वाले पहले भारतीय क्रिकेटर बन गए हैं। कुल मिलाकर देखें तो इस लिस्ट में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान डेविड वॉर्नर शीर्ष स्थान पर हैं, उनके बाद विराट कोहली तो वहीं तीसरे पायदान पर शिखर धवन हैं। कोहली के नाम पर वर्तमान में 45 अर्द्धशतक और 5 शतक हैं।

इसके अलावा विराट कोहली ने एक और कारनामा किया है। दरअसल, मुंबई इंडियंस के खिलाफ विराट कोहली ने फाफ डुप्लेसी के साथ 148 रनों की पारी खेली है, जोकि इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में अब तक की सबसे बड़ी साझेदारी है। 

देखें आईपीएल में सबसे अधिक 50 से ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट

डेविड वॉर्नर- 60

विराट कोहली- 50

शिखर धवन- 49

एबी डिविलयर्स- 43

रोहित शर्मा- 41

Open in app