लंदन में कृष्ण दास के कीर्तन में भाग लेते देखे गए विराट कोहली और अनुष्का शर्मा, सामने आया वीडियो, देखें

हाल ही में विराट कोहली और उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा को शनिवार, 13 जुलाई को लंदन में अमेरिकी गायक कृष्ण दास के कीर्तन में भाग लेते देखा गया। लंदन में छुट्टी मना रहे कपल ने यूनियन चैपल में समारोह में भाग लिया।

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: July 14, 2024 13:42 IST2024-07-14T13:40:49+5:302024-07-14T13:42:43+5:30

Virat Kohli and Anushka Sharma were seen participating in Krishna Das's Kirtan in London video surfaced watch | लंदन में कृष्ण दास के कीर्तन में भाग लेते देखे गए विराट कोहली और अनुष्का शर्मा, सामने आया वीडियो, देखें

कीर्तन में भाग लेते देखे गए विराट कोहली और अनुष्का शर्मा

Highlightsलंदन में कृष्ण दास के कीर्तन में भाग लेते देखे गए विराट कोहली और अनुष्का शर्मालंदन में छुट्टी मना रहे कपल ने यूनियन चैपल में समारोह में भाग लियाभारत की टी20 विश्व कप जीत का जश्न खत्म होने के तुरंत बाद कोहली ने भारत छोड़ दिया था

नई दिल्ली: टी20 विश्वकप में जीत के बाद मुंबई में हुई विक्ट्री परेड के बाद भारतीय दिग्गज विराट कोहली लंदन निकल गए थे। कोहली लंदन में पत्नी अनुष्का और बच्चों के साथ छुट्टियां मना रहे हैं। हाल ही में विराट कोहली और उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा को शनिवार, 13 जुलाई को लंदन में अमेरिकी गायक कृष्ण दास के कीर्तन में भाग लेते देखा गया। लंदन में छुट्टी मना रहे कपल ने यूनियन चैपल में समारोह में भाग लिया। इस महीने की शुरुआत में भारत की टी20 विश्व कप जीत का जश्न खत्म होने के तुरंत बाद कोहली ने भारत छोड़ दिया था।

बता दें कि बाबा कृष्ण दास एक बेहद मशहूर कीर्तन गायक हैं। ब्रिटिश मूल के कृष्ण दास  लंदन में जब कीर्तन कार्यक्रम करते हैं तो हजारों की भीड़ जुटती है।  कृष्ण दास ने 1996 से सत्रह एल्बम जारी किए हैं। उन्होंने 2013 ग्रैमी अवॉर्ड्स में प्रदर्शन किया था जहां उनके एल्बम लाइव आनंद (2012) को सर्वश्रेष्ठ न्यू एज एल्बम के लिए 2013 ग्रैमी अवॉर्ड के लिए नामांकित किया गया था।

कीर्तन में कोहली और अनुष्का का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। यहां देखें वीडियो:


अनुष्का ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर समारोह से एक तस्वीर साझा की और  कृष्ण दास को टैग किया। पिछले महीने के अंत में भारत को दूसरी टी20 विश्व कप जीत दिलाने के बाद कोहली ब्रेक पर हैं। कोहली अब टी20 से संन्यास ले चुके हैं। कोहली के बारे में सोशल मीडिया पर ये चर्चाएं भी हैं कि वह अपना क्रिकेट करियर खत्म होने के बाद हमेशा के लिए लंदन शिफ्ट हो सकते हैं। हालांकि कोहली ने इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। कोहली के बेटे का जन्म लंदन में ही हुआ था इसलिए उसे ब्रिटेन की नागरिकता भी मिल सकती है। 

विराट की पत्नी अनुष्का भी इस समय बॉलीवुड में कम फिल्में ही करती हैं। वह भी लंबे समय से लंदन में ही रह रही हैं। हालांकि कोहली अभी भारत के लिए वनडे और टेस्ट खेलते रहेंगे। आने वाली चैंपियंस ट्राफी और विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में कोहली का खेलना तय है। जिस तरह की फिटनेस कोहली रखते हैं वह साल 2027 में होने वाले वनडे विश्वकप में भी खेल सकते हैं।

Open in app