विराट-अनुष्का शर्मा की रिसेप्शन पार्टी में पहुंचा ये श्रीलंकाई फैन, देखकर सभी हुए हैरान

विरुष्का की रिसोप्शन पार्टी में एक गेस्ट ऐसा भी था जिसे देखकर किसी को भी हैरानी हो सकती है। दरअसल, यह गेस्ट न तो कोई बड़ी हस्ती है और न ही विराट या अनुष्का के परिवार का सदस्य।

By विनीत कुमार | Updated: December 27, 2017 11:24 IST

Open in App

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की मुंबई में हुई रिसेप्शन पार्टी में  बॉलीवुड से लेकर क्रिकेट स्टार्स, बिजनेसमैन, बीसीसीआई के अधिकारी समेत कई हस्तियां शामिल हुईं। इस रिसोप्शन पार्टी में एक गेस्ट ऐसा भी था जिसे देखकर किसी को भी हैरानी हो सकती है। दरअसल, यह गेस्ट न तो कोई बड़ी हस्ती है और न ही विराट या अनुष्का के परिवार का सदस्य, लेकिन फिर भी पूरे समारोह में यह छाया रहा।

खासबात ये है कि इसे खुद विराट ने पार्टी में आने का निमंत्रण दिया था। हम बात कर रहे हैं श्रीलंका के एक क्रिकेट फैन गयान सेनानायके की। कोहली ने भी गयान के साथ पार्टी में समय बिताया और ठुमके भी लगाए। 

कौन है गयान

भारत के सुधीर कुमार और पाकिस्तान के 'चचा' की तरह दिव्यांग क्रिकेट फैन गयान हर उस जगह जाता है जहां श्रीलंकाई टीम का दौरा होता है।सेनानायके गयान 36 साल के हैं और क्रिकेट को लेकर उनके मन में खासा जुनून है। 

श्रीलंकाई क्रिकेटरों के बीच गयान खासे लोकप्रिय हैं और महेला जयवर्धने, मुथेया मुरलीधरन और श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड के पूर्व अधिकारी जयंत धर्मदास जैसे कई लोग उनकी मदद काफी पहले से करते रहे हैं।

गयान हड्डी की बीमारी से ग्रसित हैं और इसलिए उनकी लंबाई नहीं बढ़ सकती। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार विराट कोहली, महेंद्र सिंह धोनी और रोहित शर्मा भी गयान से मिलते रहे हैं। यहां तक कि कोहली ने उनके बारे में जानने के बाद उन्हें आर्थिक मदद देने का प्रस्ताव किया था लेकिन गयान ने मना कर दिया। 

गयान ने पार्टी के बाद सभी तस्वीरें अपने फेसबुक पेज पर शेयर की है। साथ ही विराट कोहली और अनुष्का शर्मा को भी गयान ने पार्टी में बुलाने के लिए शुक्रिया कहा है।

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने इसी महीने इटली में शादी की थी और फिर 21 दिसंबर को दिल्ली में पहली रिसेप्शन पार्टी दी थी। दिल्ली के बाद मुंबई में 26 दिसंबर की शाम रिसेप्शन पार्टी आयोजित किया गया।

गयान हाल श्रीलंकाई टीम के दौरे के समय से भारत में हैं।

टॅग्स :विराट अनुष्का रिसेप्शनविराट कोहलीअनुष्का शर्मासचिन तेंदुलकरविराट अनुष्का वेडिंग

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या