विराट से शादी के बाद अनुष्का कर रही हैं 'स्वर्ग' की सैर, हनीमून की पहली तस्वीर वायरल

हाल ही में शादी के बंधन में बंधे टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के हनीमून की पहली तस्वीर हुई वायरल

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: December 15, 2017 18:15 IST2017-12-15T18:13:37+5:302017-12-15T18:15:47+5:30

virat kohli and anushka sharma honeymoon first photo goes viral | विराट से शादी के बाद अनुष्का कर रही हैं 'स्वर्ग' की सैर, हनीमून की पहली तस्वीर वायरल

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा

इटली में हाल ही में शादी करने वाले विराट कोहली और अनुष्का शर्मा इन दिनों अपने हनीमून में व्यस्त हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार दोनों इन दिनों इटली की राजधानी रोम में हैं। अपने हनीमून की पहली तस्वीर इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए अनुष्का ने लिखा, 'ऐसा लगता है कि मैं स्वर्ग में हूं।'

अनुष्का और विराट की हनीमून की इस तस्वीर को महज कुछ घंटों में 15 लाख से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं।

रोम में इन दिनों सर्दियों का मौसम है और यह साफ तौर पर तस्वीर में नजर आ रहा है। दोनों बर्फ के बीच एक-दूसरे की बाहों में बाहें डालकर खड़े हैं। अनुष्का की हाथों में लगी मेंहदी भी देखी जा सकती है। बता दें कि दोनों ने इटली के टस्कनी में अपने करीबी दोस्तों और परिवार की मौजूदगी में शादी की थी।

अनुष्का के पोस्ट से पहले यह तस्वीर भी सोशल मीडिया में आ चुकी है। 

गौरतलब है कि दोनों ने 11 दिसंबर को शादी की थी और इसके बाद तस्वीरें ट्वीट कर दुनिया को इसकी जानकारी दी। यह दोनों 21 दिसंबर को दिल्ली में रिसेप्शन पार्टी देने वाले हैं। माना जा रहा है कि एक रिसेप्शन पार्टी मुंबई में भी की जानी है और इसके लिए कार्ड भी बांट दिए गए हैं।

इन सभी कार्यक्रम के बाद विराट दक्षिण अफ्रीकी दौरे के लिए टीम इंडिया से जुड़ेंगे। भारतीय टीम को दक्षिण अफ्रीका में तीन टेस्ट, 6 वनडे और तीन टी20 मैच खेलने हैं। दक्षिण अफ्रीका में भारतीय टीम को करीब दो महीने का समय बिताना है और संभावना जताई जा रही है अनुष्का भी इस दौरान कोहली के साथ दौरे पर होंगी।

Open in app