शादी और हनीमून के बाद विराट के साथ ससुराल पहुंची अनुष्का शर्मा, तस्वीरें वायरल

दिल्ली में कोहली के दोस्तों और परिवार के दूसरे सदस्यों के लिए पार्टी आयोजित की गई है। इसके बाद 26 दिसंबर को इस जोड़ी की ओर से मुंबई में भी एक रिसेप्शन पार्टी का आयोजन किया जाना है।

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: December 20, 2017 15:20 IST2017-12-20T14:09:31+5:302017-12-20T15:20:14+5:30

virat kohli and anushka sharma in delhi after marriage photos viral on social media | शादी और हनीमून के बाद विराट के साथ ससुराल पहुंची अनुष्का शर्मा, तस्वीरें वायरल

दिल्ली में कोहली और अनुष्का शर्मा

इटली में शादी और फिर यूरोप में हनीमून के बाद के बाद विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की जोड़ी दिल्ली पहुंच चुकी है। दिल्ली में कोहली का घर है और यहां 21 दिसंबर को दोनों रिसेप्शन पार्टी देने वाले हैं। माना जा रहा है कि दिल्ली में कोहली के दोस्तों और परिवार के दूसरे सदस्यों के लिए पार्टी आयोजित की गई है।

इसके बाद 26 दिसंबर को इस जोड़ी की ओर से मुंबई में भी एक रिसेप्शन पार्टी का आयोजन किया जाना है जिसमें बॉलीवुड हस्तियां और दूसरी हस्तियां हिस्सा लेंगी। इस बीच अनुष्का के अपने 'ससुराल' पहुंचने की तस्वीरें तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में विराट कोहली भी अनुष्का के साथ अपने घरवालों के साथ नजर आ रहे हैं।

विराट कुछ तस्वीरों में शेरवानी जबकि अनुष्का गुलाबी रंग की सूट पहनी नजर आ रही हैं। कहा जा रहा है कि इन तस्वीरों को दोनों के फैंस ने ही सोशल मीडिया पर शेयर किया है और अब यह तेजी से वायरल हो रही हैं।

हाल ही में अनुष्का ने विराट के साथ हनीमून की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर साझा की थी जिसमें दोनों पहाड़ों और बर्फ के बीच एक-दूसरे के साथ खड़े हैं। यह तस्वीर भी खूब चर्चा में आई।

कोहली और अनुष्का ने कुछ दिन पहले ही इटली के टस्कनी में गुपचुप तरीके से शादी रचाई थी। हालांकि, मीडिया को इसकी भनक पहले ही लग गई थी। शादी के बाद दोनों ने इसकी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर डालते हुए फैंस को अपनी शादी की जानकारी दी।

कोहली फिलहाल टीम इंडिया से बाहर हैं। उन्हें आराम दिया गया है। वह दोबारा दक्षिण अफ्रीकी दौरे के लिए टीम इंडिया से जुड़ेंगे। अगले साल की शुरुआत में टीम इंडिया को दक्षिण अफ्रीका में तीन टेस्ट, छह वनडे और तीन टी20 मैच खेलने हैं। इस दौरान टीम इंडिया करीब दो महीने तक दक्षिण अफ्रीका में रहेगी।

Open in app