HighlightsVijay Hazare Trophy 2024-25: 44 चौके और 19 छक्के मारे। Vijay Hazare Trophy 2024-25: चौके और छक्के की बारिश कर दी।Vijay Hazare Trophy 2024-25: 50 ओवर में 5 विकेट पर 424 रन बनाए।
Vijay Hazare Trophy 2024-25: पंजाब के खिलाड़ी ने विजय हजारे ट्रॉफी 2024-25 में मंगलवार को अहमदाबाद में सौराष्ट्र के खिलाफ कई रिकॉर्ड अपने नाम किया। पंजाब के ओपनर अभिषेक शर्मा और प्रभुसिमरन सिंह ने 292 रन की साझेदारी की। चौके और छक्के की बारिश कर दी। पंजाब ने 50 ओवर में 5 विकेट पर 424 रन बनाए। इस दौरान 44 चौके और 19 छक्के मारे। मैच के दौरान विजय हजारे ट्रॉफी की एक पारी में 400 या उससे अधिक रन बनाने वाली नौवीं टीम बन गई। अभिषेक शर्मा की अगुवाई वाली टीम ने अपनी पारी पांच विकेट पर 424 रन पर समाप्त की।
Vijay Hazare Trophy 2024-25: विजय हजारे ट्रॉफी में सर्वाधिक स्कोर-
1. तमिलनाडु बनाम अरुणाचल प्रदेश, 506/2, 2022
2. मुंबई बनाम पुड्डुचेरी, 457/4, 2021
3. महाराष्ट्र बनाम मणिपुर, 427/6, 2023
4. मध्य प्रदेश बनाम नागालैंड, 424/3, 2022
5. पंजाब बनाम सौराष्ट्र, 424/5, 2024।
भारतीय लिस्ट ए प्रतियोगिता में मध्य प्रदेश के साथ संयुक्त पांचवां सबसे बड़ा स्कोर है, जिसने 2022 में नागालैंड के खिलाफ समान स्कोर हासिल किया था। पारी के दौरान, अभिषेक और प्रभसिमरन सिंह ने शतक लगाए और पहले विकेट के लिए संयुक्त रूप से दूसरी सबसे बड़ी साझेदारी दर्ज की।
क्योंकि उन्होंने 298 रन जोड़े। तमिलनाडु ने 2022 में अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ दो विकेट पर 506 रन बनाकर प्रतियोगिता में सर्वोच्च स्कोर का रिकॉर्ड बनाया है। यह एक पारी में 500 रन बनाने वाली एकमात्र टीम है।