Vijay Hazare Trophy: श्रेयस अय्यर और शिवम दुबे ने खोले धागे?, 91 गेंद, 177 रन, 10 चौके और 15 छक्के, 148 रन की नाबाद साझेदारी

Vijay Hazare Trophy 2024-25 live: शिवम दुबे ने भी धागे खोले और 36 गेंद में 63 नाबाद पारी खेली, जिसमें 5 चौके और 5 छक्के शामिल हैं।

By सतीश कुमार सिंह | Updated: December 21, 2024 15:02 IST2024-12-21T14:54:29+5:302024-12-21T15:02:20+5:30

Vijay Hazare Trophy 2024-25 live Shreyas Iyer Shivam Dube opened 91 balls, 177 runs, 10 fours and 15 sixes unbeaten partnership 62 balls 148 runs | Vijay Hazare Trophy: श्रेयस अय्यर और शिवम दुबे ने खोले धागे?, 91 गेंद, 177 रन, 10 चौके और 15 छक्के, 148 रन की नाबाद साझेदारी

Vijay Hazare Trophy 2024-25 live

HighlightsVijay Hazare Trophy 2024-25 live: टूर्नामेंट 21 दिसंबर से शुरू हो गया है।Vijay Hazare Trophy 2024-25 live: श्रेयस अय्यर ने 55 गेंद में 114 रन की नाबाद पारी खेली।Vijay Hazare Trophy 2024-25 live: 5 चौके और 10 छक्के शामिल हैं।

Vijay Hazare Trophy 2024-25 live: विजय हजारे ट्रॉफी एकदिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट 2024-25 की शुरुआत हो गई है। नरेंद्र मोदी स्टेडियम अहमदाबाद में कर्नाटक और मुंबई के बीच खेला जा रहा है। कर्नाटक ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। मुंबई ने 50 ओवर में 4 विकेट पर 382 रन बनाए। मुंबई के कप्तान श्रेयस अय्यर ने कमाल कर दिया। श्रेयस अय्यर ने 55 गेंद में 114 रन की नाबाद पारी खेली, जिसमें 5 चौके और 10 छक्के शामिल हैं। मुंबई के खिलाड़ी शिवम दुबे ने भी धागे खोले और 36 गेंद में 63 नाबाद पारी खेली, जिसमें 5 चौके और 5 छक्के शामिल हैं।

अय्यर और दुबे ने 91 गेंद में 177 नाबाद रन बनाए। इस दौरान 10 चौके और 15 छक्के उड़ाए। दोनों खिलाड़ी ने 5वें विकेट के लिए 62 गेंद में 148 रन की पारी खेली और मैदान में चौके और छक्के की बारिश कर दी। हार्दिक तामोरे ने 94 गेंद पर 84 रन की पारी खेली, 7 चौके और 3 छक्के शामिल हैं। कर्नाटक के लिए प्रवीण दुबे ने 10 ओवर में 89 रन देकर 2 विकेट निकाले। 

कर्नाटक ने 13 ओवर में एक विकेट पर 90 रन बना लिए। मुंबई के कप्तान श्रेयस अय्यर इस समय शानदार फॉर्म में हैं। अय्यर ने सिर्फ 50 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया। उन्होंने 21 दिसंबर को कर्नाटक के खिलाफ अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम ग्राउंड 'बी' में जमकर रन बटोरे। कर्नाटक के कप्तान मयंक अग्रवाल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।

युवा आयुष म्हात्रे और हार्दिक तामोरे ने पारी को आगे बढ़ाया। तमोरे ने धैर्य के साथ बल्लेबाजी की, जबकि म्हात्रे ने तेजी से रन बनाने का प्रयास किया। दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 141 रन की साझेदारी की। 30वें ओवर में प्रवीण दुबे ने इस साझेदारी को तोड़ा। सलामी बल्लेबाज ने 82 गेंदों में छह चौकों और दो छक्कों सहित 78 रन बनाए। कुछ ओवर बाद श्रेयस गोपाल ने तमोरे को आउट कर दिया।

विकेटकीपर ने 94 गेंदों में सात चौकों और तीन छक्कों की मदद से 84 रन बनाए। अय्यर और सूर्यकुमार यादव ने आक्रमण करने में ज्यादा समय नहीं लिया। सूर्यकुमार ज्यादा देर तक बल्लेबाजी नहीं कर सके और 16 गेंदों में दो चौकों और एक छक्के की मदद से 20 रन बनाकर दुबे की गेंद पर एलबीडब्ल्यू आउट हो गए।

आखिरी 10 ओवरों में अय्यर और शिवम दुबे ने जबरदस्त आक्रमण किया। अय्यर ने 50 गेंद तक पहुंचने के लिए 31 गेंदें लीं। उन्होंने तीन अंकों तक पहुंचने के लिए बहुत अधिक गेंदें नहीं लीं। वह 55 गेंदों में 114 रन बनाकर नाबाद रहे। उनकी पारी में पांच चौके और 10 छक्के शामिल थे। दूसरे छोर पर दुबे 36 गेंदों में 63 रन बनाकर नाबाद रहे। उन्होंने पांच चौके और इतने ही छक्के लगाए। 

Open in app