Vijay Hazare Trophy 2024-25: 542 रन के साथ दुनिया के पहले खिलाड़ी?, 15 साल पुराने रिकॉर्ड को तोड़ा, 2010 में जेम्स फ्रैंकलिन ने बनाए थे 527 रन

Most List-A runs scored in sequence without being dismissed Vijay Hazare Trophy 2024-25: करुण नायर ने विदर्भ को विजय हजारे ट्रॉफी के ग्रुप डी मैच में उत्तर प्रदेश पर आठ विकेट की जीत दिलाने के दौरान बिना आउट हुए लिस्ट ए में सर्वाधिक रन बनाने का विश्व रिकॉर्ड बनाया।

By सतीश कुमार सिंह | Updated: January 3, 2025 18:17 IST

Open in App
ठळक मुद्देVijay Hazare Trophy 2024-25: टूर्नामेंट में पहली बार 112 रन पर आउट हो गया।Vijay Hazare Trophy 2024-25: उत्तर प्रदेश के खिलाफ शतक लगाकर रिकॉर्ड तोड़ दिया। Vijay Hazare Trophy 2024-25: बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने का लिस्ट ए रिकॉर्ड तोड़ दिया। 

Most List-A runs scored in sequence without being dismissed Vijay Hazare Trophy 2024-25: विदर्भ के बल्लेबाज और वीरेंद्र सहवाग के बाद टेस्ट क्रिकेट में तीहरा शतक लगाने वाले करुण नायर ने शुक्रवार को विजय हजारे ट्रॉफी टूर्नामेंट के दौरान बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने का लिस्ट ए रिकॉर्ड तोड़ दिया। करुण ने विजयनगरम के विज्जी स्टेडियम में उत्तर प्रदेश के खिलाफ शतक लगाकर रिकॉर्ड तोड़ दिया। दाएं हाथ का बल्लेबाज अंततः टूर्नामेंट में पहली बार 112 रन पर आउट हो गया, जिससे उसका नाबाद रन 542 पर समाप्त हुआ।

Most List-A runs scored in sequence without being dismissed Vijay Hazare Trophy 2024-25: सर्वाधिक लिस्ट-ए रन बिना आउट हुए-

1. करुण नायरः 542

2. जेम्स फ्रैंकलिनः 527

3. जोशुआ वान हीरडेनः 512

4. फखर जमांः 455

5. तौफीक उमरः 422

33 वर्षीय खिलाड़ी का टूर्नामेंट का चौथा और लगातार तीसरा शतक है। उन्होंने छत्तीसगढ़ के खिलाफ नाबाद 44 रन जोड़ने से पहले, जम्मू-कश्मीर के खिलाफ नाबाद 112 रन बनाए थे। चंडीगढ़ के खिलाफ 163* रन बनाए और तमिलनाडु के खिलाफ 111* रन बनाए थे। यूपी के खिलाफ शतक के दौरान करुण ने रिकॉर्ड बनाया।

करुण ने न्यूजीलैंड के पूर्व ऑलराउंडर जेम्स फ्रैंकलिन के 2010 में बनाए गए 527 रन के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ा। दाएं हाथ के बल्लेबाज करुण आखिरकार 112 रन पर आउट हो गए जिससे उनकी कुल संख्या 542 रन पर रुक गई। इससे उन्होंने एक नया रिकॉर्ड बनाया। इस सूची में अन्य खिलाड़ी जोशुआ वैन हीर्डन (512), फखर जमां (455) और तौफीक उमर (422) शामिल हैं।

यह विजय हजारे ट्रॉफी में करुण का चौथा और लगातार तीसरा शतक था जिससे विदर्भ ने उत्तर प्रदेश के आठ विकेट पर 307 रन के स्कोर को 47.2 ओवर में हासिल कर लिया। यश राठौड़ ने 140 गेंद में नाबाद 138 रन बनाए जिससे विदर्भ ने दो विकेट पर 313 रन बनाकर जीत दर्ज की।

करुण और यश ने दूसरे विकेट के लिए 228 रन की विशाल साझेदारी निभाई। इस जीत से विदर्भ पांच मैच में 20 अंक लेकर ग्रुप डी में शीर्ष पर पहुंच गया। तमिलनाडु (14 अंक) दूसरे स्थान पर और उत्तर प्रदेश (14 अंक) से तीसरे स्थान पर है। 

टॅग्स :करुण नायरविजय हजारे ट्रॉफीविदर्भउत्तर प्रदेश

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या