एमएस धोनी के साथी खिलाड़ी ने किया कमाल, चौथा शतक लगाकर विराट कोहली और पृथ्वी शॉ क्लब में शामिल

Vijay Hazare Trophy: चेन्नई सुपर किंग्स के लिये इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में पारी का आगाज करने वाले रुतुराज गायकवाड़ ने संयुक्त अरब अमीरात में टीम के चौथे खिताब के दौरान 635 रन बनाये थे।

By सतीश कुमार सिंह | Updated: December 14, 2021 19:30 IST2021-12-14T19:28:48+5:302021-12-14T19:30:52+5:30

Vijay Hazare Trophy 2021 ms dhoni Ruturaj Gaikwad hits 4th hundred join Virat Kohli, Prithvi Shaw in elite list | एमएस धोनी के साथी खिलाड़ी ने किया कमाल, चौथा शतक लगाकर विराट कोहली और पृथ्वी शॉ क्लब में शामिल

गायकवाड़ ने अब तक 5 मैचों में 150.75 की औसत से 4 शतकों के साथ 603 रन बनाए हैं।

Highlightsदक्षिण अफ्रीका वनडे सीरीज के लिये अपने चयन के लिये मजबूत दावा पेश कर दिया है।सबसे अधिक रन, सर्वश्रेष्ठ औसत, सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर, सर्वाधिक चौके, छक्के और शतक हैं।पांच पारियों में उन्होंने राजकोट के सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में 168, 21, 124, 154* और 136 का स्कोर बनाया।

Vijay Hazare Trophy: महाराष्ट्र के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ ने मंगलवार को चंडीगढ़ के खिलाफ विजय हजारे ट्रॉफी 2021 का अपना चौथा शतक जमाया। एक बड़े रिकॉर्ड की बराबरी की। इस साल जुलाई में श्रीलंका में T20I सीरीज में भारत की शुरुआत करने वाले गायकवाड़ ने टूर्नामेंट कई रिकॉर्ड कायम किया।

अपने चौथे शतक के साथ एक सत्र में सर्वाधिक शतकों के रिकॉर्ड की बराबरी की। विराट कोहली (दिल्ली), देवदत्त पडिक्कल (आंध्र प्रदेश) और पृथ्वी शॉ (मुंबई) क्लब में शामिल हो गए। कोहली 2009-10 के सत्र में चार शतक लगाने वाले पहले खिलाड़ी थे। इसके बाद शॉ और पडिक्कल थे, जिन्होंने पिछले साल इस उपलब्धि को दोहराया था।

रुतुराज गायकवाड़ की 132 गेंदों में 168 रनों की मदद से महाराष्ट्र ने 310 रनों के लक्ष्य को 5 विकेट और 7 गेंद शेष रहते हासिल कर लिया। उनकी पारी में 12 चौके और 6 छक्के थे। इस पारी में गायकवाड़ टूर्नामेंट के इस संस्करण में 600 से अधिक रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए। गायकवाड़ ने अब तक 5 मैचों में 150.75 की औसत से 4 शतकों के साथ 603 रन बनाए हैं।

गायकवाड़ की पांच पारियों में उन्होंने राजकोट के सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में 168, 21, 124, 154* और 136 का स्कोर बनाया। इस साल विजय हजारे ट्रॉफी में उनके नाम सबसे अधिक रन, सर्वश्रेष्ठ औसत, सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर, सर्वाधिक चौके, छक्के और शतक हैं।

गायकवाड़ ने 95 गेंदों पर तिहरे आंकड़े तक पहुंच गए और अगले 68 रन केवल 36 गेंदों पर बनाकर महाराष्ट्र के पक्ष में मैच कर दिया। गायकवाड़ और अजीम काजी के नाबाद 73 रन की मदद से महाराष्ट्र ने पांच मैचों में 300 से अधिक का लक्ष्य हासिल करने में दूसरा सफल लक्ष्य हासिल किया। चंडीगढ़ ने इससे पहले कप्तान मनन वोहरा के 141 और अर्सलान खान के 87 रन की बदौलत 7 विकेट पर 309 रन बनाए थे।

Open in app