Highlightsशाहरुख खान के बच्चे अबराम और सुहाना अनन्या पांडे के साथ वानखेड़े स्टेडियम पहुंचे।सोशल मीडिया अकाउंट X पर शेयर किया है और यह वीडियो खूब शेयर हो रहा है।वीडियो के साथ कैप्शन दिया गया है, "सबसे बेहतरीन सीटों से प्रीमियम एनर्जी।"
मुंबईः बॉलीवुड सितारे और किग खान यानी शाहरुख खान का बेटा अबराम खान, बेटी सुहाना खान और अभिनेत्री अनन्या पांडे मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस (एमआई) और कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के बीच इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के मैच के दौरान नजर आए। उन्होंने स्टेडियम में केकेआर का समर्थन करते और हौसला बढ़ाते हुए प्रशंसकों का ध्यान अपनी ओर खींचा। यह स्टेडियम बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान के सह-स्वामित्व वाला है। स्टेडियम की रौनक बढ़ा दी शाहरुख खान के बच्चे अबराम और सुहाना अनन्या पांडे के साथ वानखेड़े स्टेडियम पहुंचे।
मौजूदगी ने मुंबई में चल रहे इस रोमांचक मैच में चार चांद लगा दिए। उन्होंने इस जोरदार मुकाबले में शाहरुख खान की गैरमौजूदगी की कमी पूरी कर दी। वे स्टेडियम में बैठकर मैच का आनंद लेते और अहम पलों पर अपनी प्रतिक्रिया देते नजर आए। कोलकाता नाइट राइडर्स ने इस वीडियो को अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट X पर शेयर किया है और यह वीडियो खूब शेयर हो रहा है।
वीडियो के साथ कैप्शन दिया गया है, "सबसे बेहतरीन सीटों से प्रीमियम एनर्जी।" मुंबई इंडियंस ने रोहित शर्मा (78 रन) और रेयान रिकलटन (81 रन) के अर्धशतकों के साथ पहले विकेट के लिए 148 रन की साझेदारी से रविवार को यहां इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) को छह विकेट से हराकर 13 सत्र से चले आ रहे पहले मैच में हार के सिलसिले को खत्म किया।
मुंबई इंडियंस हमेशा आईपीएल में धीमी शुरुआत करने वाली टीम रही है। टीम ने आईपीएल में आखिरी बार अपना पहला मैच अप्रैल 2012 में जीता था जिसमें उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स को आठ विकेट से हराया था। टीम ने 2013 से लेकर 2020 के बीच पांच बार खिताब जीता लेकिन पहले मैच में हार का सिलसिला जारी रहा।