पाकिस्तान टीम की हार देख बीच मैच में मैदान छोड़ भागे पीसीबी प्रमुख मोहसिन नकवी?, वीडियो

पाकिस्तान के बल्लेबाजी करते समय और आवश्यक रन रेट तेजी से बढ़ने के दौरान स्टेडियम से चले गए।

By सतीश कुमार सिंह | Updated: February 16, 2026 11:28 IST2026-02-16T10:45:24+5:302026-02-16T11:28:16+5:30

VIDEO ICC Men's T20 World Cup, 2026 PCB chief Mohsin Naqvi leaves R Premadasa International Stadium see watch exits before final wicket India thrash | पाकिस्तान टीम की हार देख बीच मैच में मैदान छोड़ भागे पीसीबी प्रमुख मोहसिन नकवी?, वीडियो

file photo

googleNewsNext
Highlightsजय शाह सहित क्रिकेट प्रशासकों के साथ बैठकों के लिए कोलंबो गए थे।मोहसिन नकवी वाकई मैदान से निकल गए हैं।पाकिस्तान 18 ओवरों में 114 रनों पर ऑल आउट हो गया।

कोलंबोः आर प्रेमदासा इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप 2026 के ग्रुप स्टेज मैच में भारत ने पाकिस्तान को 61 रन से कूट डाला और विश्व कप में जीत रिकॉर्ड को कायम रखा। भारत अब पाकिस्तान से 8-1 से आगे हो गया है। वहीं मैदान के बाहर का एक क्षण तब सुर्खियों में आया जब पीसीबी प्रमुख मोहसिन नकवी पाकिस्तान के पांच विकेट गिरने के बाद मैदान से चले गए। जब नक़वी, जो जय शाह सहित क्रिकेट प्रशासकों के साथ बैठकों के लिए कोलंबो गए थे, पाकिस्तान के बल्लेबाजी करते समय और आवश्यक रन रेट तेजी से बढ़ने के दौरान स्टेडियम से चले गए।

कार के मैदान से निकलते हुए का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। जल्दी निकलने का कोई आधिकारिक कारण नहीं बताया गया है, हालांकि यह समय पाकिस्तान के लगातार विकेट गिर रहे थे।हिंदुस्तान टाइम्स डिजिटल को एक सूत्र ने पुष्टि करते हुए कहा कि पाकिस्तानी मीडिया से पता चला है कि मोहसिन नकवी वाकई मैदान से निकल गए हैं।

सलामी बल्लेबाज इशान किशन के तूफानी अर्धशतक के बाद गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन से भारत ने रविवार को यहां आईसीसी टी20 विश्व कप के ग्रुप ए मैच में पाकिस्तान पर 61 रन की एकतरफा जीत के साथ सुपर आठ चरण के लिए क्वालीफाई किया। उस्मान खान के जुझारू 44 रनों के बावजूद, पाकिस्तान 18 ओवरों में 114 रनों पर ऑल आउट हो गया।

भारत के 176 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान की टीम हार्दिक पंड्या (16 रन पर दो विकेट), वरुण चक्रवर्ती (17 रन पर दो विकेट), जसप्रीत बुमराह (17 रन पर दो विकेट) और अक्षर पटेल (29 रन पर दो विकेट) की धारदार गेंदबाजी के सामने 18 ओवर में 114 रन पर सिमट गई। भारत ने लगातार तीसरी जीत के साथ सुपर एट के लिए क्वालीफाई कर लिया।

Open in app