Video: 'हैप्पी बर्थडे कप्तान साहब..', थाला को आधी रात में कुछ इस तरह सलमान खान ने दी बधाई

Happy Birthday MSD: कुछ अलग अंदाज में सलमान खान ने महेंद्र सिंह धोनी को उनके बर्थडे पर बधाई दी। माही को जन्मदिन की शुभकामनाएं देने वालों में अभिनेता रणवीर सिंह और बिपाशा बसु और हास्य अभिनेता अनुभव सिंह बस्सी भी शामिल थे।

By आकाश चौरसिया | Updated: July 7, 2024 12:02 IST

Open in App
ठळक मुद्देमहेंद्र सिंह धोनी को सलमान खान ने बधाई दीइस दौरान उन्होंने कहा, हैप्पी बर्थडे कप्तान साहबहालांकि, एमएसडी को विश करने वालों बॉलीवुड स्टार्स पीछे नहीं रहे, सभी ने शुभकामनाएं दी

Happy Birthday MSD: 7 जुलाई से पहले आधी रात को महेंद्र सिंह धोनी ने अपना बर्थडे बॉलीवुड के भाईजान और पत्नी साक्षी धोनी के साथ सेलिब्रेट किया। इस दौरान कई केक को कैप्टन कूल ने काटा, केक काटकर धोनी ने सलमान खान को भी खिलाया। साथ ही पत्नी को केक खिलाना इस दौरान नहीं भूले, लेकिन इसके बाद एक अच्छी तस्वीर सामने आई, जिसमें केक खाने के बाद साक्षी पति और पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के पैर छुए। तो फिर बिना देरी के एमएसडी ने उन्हें आर्शीवाद बी दिया।  

धोनी इस समय मुंबई में अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के विवाह समारोह में भाग लेने के लिए पहुंचे हुए हैं।फिलहाल बॉलीवुड सुपरस्टार और अभिनेता सलमान खान ने महेंद्र सिंह धोनी के साथ केक काटने वाली तस्वीर को अपने सोशल मीडिया हैंडल के जरिए साझा किया। इसके साथ ही उन्होंने कहा, 'हैप्पी बर्थडे कप्तान साहब'।

एक वीडियो जो इंस्टाग्राम स्टोरी का स्क्रीन-रिकॉर्ड है, वो दर्शकों के सामने आते ही सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में धोनी सलमान खान को अपने जन्मदिन का केक खिलाते हैं। दूसरी तरफ एमएस की पत्नी साक्षी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक अलग वीडियो शेयर किया है, जिसमें धोनी एक अलग तरह का केक काटते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में सलमान नजर नहीं आ रहे हैं। लेकिन आज सलमान खान की शेयर की गई तस्वीर में उन्हें भी वहां मौजूद देखा गया।  

कई मशहूर हस्तियों ने साक्षी की पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए एमएस धोनी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। माही को जन्मदिन की शुभकामनाएं देने वालों में अभिनेता रणवीर सिंह और बिपाशा बसु और हास्य अभिनेता अनुभव सिंह बस्सी भी शामिल थे। थाला धोनी को स्टाइल करने के लिए जाने जाने वाले सेलिब्रिटी हेयर स्टाइलिस्ट आलिम हकीम ने भी शुभकामनाएं दीं।

टॅग्स :Mahendra Singh Dhoniसाक्षी धोनीहिन्दी सिनेमा समाचारbollywood news

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या