Vaibhav Suryavanshi: 8 चौके और 8 छक्के, फाइनल में वैभव सूर्यवंशी ने खेली शतकीय पारी, 55 गेंद में शतक

Vaibhav Suryavanshi India vs England LIVE Score, U19 World Cup 2026 Final: दूसरे विकेट के लिए वैभव और आयुष ने 142 रन की साझेदारी की और कई चौके-छक्के मारे।

By सतीश कुमार सिंह | Updated: February 6, 2026 15:09 IST2026-02-06T14:38:47+5:302026-02-06T15:09:23+5:30

Vaibhav Suryavanshi on fire India vs England Score, U19 World Cup 2026 Final 8 fours and 8 sixes Vaibhav played century inning in the final 55 balls 100 runs | Vaibhav Suryavanshi: 8 चौके और 8 छक्के, फाइनल में वैभव सूर्यवंशी ने खेली शतकीय पारी, 55 गेंद में शतक

Vaibhav Suryavanshi India vs England LIVE Score, U19 World Cup 2026 Final

googleNewsNext
HighlightsVaibhav Suryavanshi India vs England LIVE Score, U19 World Cup 2026 Final:Vaibhav Suryavanshi India vs England LIVE Score, U19 World Cup 2026 Final:Vaibhav Suryavanshi India vs England LIVE Score, U19 World Cup 2026 Final:

हरारेः अंडर-19 विश्व कप के फाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ वैभव सूर्यवंशी ने भारत को शानदार शुरुआत दिलाई। और 55 गेंद में शतक पूरे किए। इस दौरान 8 चौके और 8 छक्के मारे। हरारे में इंग्लैंड के खिलाफ अंडर-19 विश्व कप के फाइनल में वैभव सूर्यवंशी ने कमाल कर दिया और इंग्लैंड के गेंदबाज को जमकर कूटा। चौकों की झड़ी लगा रहे हैं। सूर्यवंशी ने 32 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। 14 वर्षीय सूर्यवंशी एक ही अंडर-19 विश्व कप अभियान में सबसे अधिक छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। कप्तान आयुष म्हात्रे ने 50 गेंद में 53 रन बनाकर आउट हुए, जिसमें 7 चौके और 2 छक्के शामिल हैं।

अंडर-19 विश्व कप में सबसे तेज़ शतक (गेंदों के आधार पर)-

51 - विल मलाजचुक (ऑस्ट्रेलिया) बनाम जापान, विंडहोक, 2026

55 - वैभव सूर्यवंशी (भारत) बनाम इंग्लैंड, हरारे, 2026

63 - कासिम अकरम (पाकिस्तान) बनाम श्रीलंका, नॉर्थ साउंड, 2022

65 - बेन मेस (इंग्लैंड) बनाम स्कॉटलैंड, हरारे, 2026

69 - राज बावा (भारत) बनाम युगांडा, तारौबा, 2022।

दूसरे विकेट के लिए वैभव-आयुष ने 142 रन की साझेदारी की और चौके-छक्के मारे। सूर्यवंशी अंडर-19 विश्व कप के इतिहास में रन-ए-बॉल के औसत से चार बार 50 से अधिक रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज हैं। वैभव सूर्यवंशी ने अपने 13वें छक्के के साथ अपना 150 रन पूरा किया 15 चौके और 15 छक्के की मदद से 80 गेंद में 175 रन बनाकर आउट हुए। 

सूर्यवंशी ने अंडर-19 में सबसे तेज़ 150 रन (71 गेंद) का रिकॉर्ड बनाया है। इसी मैदान पर पहले स्कॉटलैंड के खिलाफ बेन मेयस (इंग्लैंड) द्वारा बनाए गए 98 गेंदों के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। उन्होंने विजय हजारे ट्रॉफी 2025/26 के दौरान लिस्ट ए में सबसे तेज़ 150 रन (59 गेंदों में) बनाए थे, जो 2015 विश्व कप के दौरान सिडनी में वेस्ट इंडीज के खिलाफ एबी डी विलियर्स के 64 गेंदों के रिकॉर्ड को तोड़ा।

Open in app