Vaibhav Sooryavanshi: वैभव सूर्यवंशी U19 वर्ल्डकप फाइनल में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले बने बल्लेबाज

वैभव सूर्यवंशी ने भारत के उन्मुक्त चंद का रिकॉर्ड तोड़ा जिन्होंने साल 2012 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अंडर-19 वर्ल्डकप के फाइनल में नाबाद 111 रनों की पारी खेली थी। 

By रुस्तम राणा | Updated: February 6, 2026 15:47 IST

Open in App

हरारे: भारतीय विस्फोटक बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने अंडर-19 वर्ल्डकप के फाइनल में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। इंग्लैंड के खिलाफ हरारे में सलामी बल्लेबाज ने 80 गेंदों में 175 रन बनाए। इस पारी में उन्होंने 15 चौके और 15 छक्के लगाए। उन्होंने भारत के उन्मुक्त चंद का रिकॉर्ड तोड़ा जिन्होंने साल 2012 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अंडर-19 वर्ल्डकप के फाइनल में नाबाद 111 रनों की पारी खेली थी। 

U19 WC फाइनल में शतक

175 - वैभव सूर्यवंशी (IND) बनाम इंग्लैंड, हरारे, 2026111* - उन्मुक्त चंद (IND) बनाम AUS, टाउन्सविले, 2012108 - ब्रेट विलियम्स (ऑस्ट्रेलिया) बनाम PAK, एडिलेड, 1988107 - स्टीफन पीटर्स (इंग्लैंड) बनाम न्यूजीलैंड, जोहान्सबर्ग, 1998101* - मनजोत कालरा (IND) बनाम AUS, माउंट माउंगानुई, 2018100* - जेराड बर्क (एयूएस) बनाम एसए, लिंकन, 2002

इस शतकीय पारी के साथ ही वैभव सूर्यवंशी मौजूदा मेंस अंडर-19 वर्ल्ड कप में रन चार्ट में टॉप पर पहुंच गए हैं। उन्होंने सात पारियों में 439 रन बनाए हैं। उन्होंने अफगानिस्तान के फैसल शिनोज़ादा को पीछे छोड़कर इस एडिशन में सबसे ज़्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। 

सुपर सिक्स स्टेज तक अपने स्टैंडर्ड के हिसाब से एक साधारण टूर्नामेंट खेलने के बाद, 14 साल के इस ओपनर ने तब कमाल किया जब इसकी सबसे ज़्यादा ज़रूरत थी, अफगानिस्तान के खिलाफ सेमीफाइनल में 33 गेंदों पर 68 रन बनाए और फिर फाइनल में रिकॉर्ड तोड़ शतक बनाया।

U-19 वर्ल्ड कप 2026 में सबसे ज़्यादा रन

1. वैभव सूर्यवंशी (IND) - 7 पारियों में 439 रन2. फैसल शिनोज़ादा (AFG) - 6 पारियों में 435 रन3. बेन मेयस (ENG) - 6 पारियों में 399 रन4. विरान चामुदिथा (SRI) - 5 पारियों में 310 रन5. थॉमस रेव (ENG) - 6 पारियों में 299 रन

टॅग्स :आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कपउन्मुक्त चंदक्रिकेट

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या