हरारे: भारतीय विस्फोटक बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने अंडर-19 वर्ल्डकप के फाइनल में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। इंग्लैंड के खिलाफ हरारे में सलामी बल्लेबाज ने 80 गेंदों में 175 रन बनाए। इस पारी में उन्होंने 15 चौके और 15 छक्के लगाए। उन्होंने भारत के उन्मुक्त चंद का रिकॉर्ड तोड़ा जिन्होंने साल 2012 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अंडर-19 वर्ल्डकप के फाइनल में नाबाद 111 रनों की पारी खेली थी।
U19 WC फाइनल में शतक
175 - वैभव सूर्यवंशी (IND) बनाम इंग्लैंड, हरारे, 2026
111* - उन्मुक्त चंद (IND) बनाम AUS, टाउन्सविले, 2012
108 - ब्रेट विलियम्स (ऑस्ट्रेलिया) बनाम PAK, एडिलेड, 1988
107 - स्टीफन पीटर्स (इंग्लैंड) बनाम न्यूजीलैंड, जोहान्सबर्ग, 1998
101* - मनजोत कालरा (IND) बनाम AUS, माउंट माउंगानुई, 2018
100* - जेराड बर्क (एयूएस) बनाम एसए, लिंकन, 2002
इस शतकीय पारी के साथ ही वैभव सूर्यवंशी मौजूदा मेंस अंडर-19 वर्ल्ड कप में रन चार्ट में टॉप पर पहुंच गए हैं। उन्होंने सात पारियों में 439 रन बनाए हैं। उन्होंने अफगानिस्तान के फैसल शिनोज़ादा को पीछे छोड़कर इस एडिशन में सबसे ज़्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं।
सुपर सिक्स स्टेज तक अपने स्टैंडर्ड के हिसाब से एक साधारण टूर्नामेंट खेलने के बाद, 14 साल के इस ओपनर ने तब कमाल किया जब इसकी सबसे ज़्यादा ज़रूरत थी, अफगानिस्तान के खिलाफ सेमीफाइनल में 33 गेंदों पर 68 रन बनाए और फिर फाइनल में रिकॉर्ड तोड़ शतक बनाया।
U-19 वर्ल्ड कप 2026 में सबसे ज़्यादा रन
1. वैभव सूर्यवंशी (IND) - 7 पारियों में 439 रन
2. फैसल शिनोज़ादा (AFG) - 6 पारियों में 435 रन
3. बेन मेयस (ENG) - 6 पारियों में 399 रन
4. विरान चामुदिथा (SRI) - 5 पारियों में 310 रन
5. थॉमस रेव (ENG) - 6 पारियों में 299 रन