अंडर-19 विश्व कप फाइनलः 15 चौके-15 छक्के?, 80 गेंद और 175 रन, हरारे में वैभव ने किया धमाल

Under-19 World Cup Final: अंडर-19 विश्व कप के इतिहास में किसी भारतीय द्वारा बनाया गया सबसे तेज शतक बन गया।

By सतीश कुमार सिंह | Updated: February 6, 2026 15:23 IST2026-02-06T15:15:02+5:302026-02-06T15:23:05+5:30

Under-19 World Cup Final Vaibhav Sooryavanshi 15 fours, 15 sixes 80 balls and 175 runs Vaibhav created stir Harare Scripts History | अंडर-19 विश्व कप फाइनलः 15 चौके-15 छक्के?, 80 गेंद और 175 रन, हरारे में वैभव ने किया धमाल

Under-19 World Cup Final:

googleNewsNext
HighlightsUnder-19 World Cup Final: 2022 में युगांडा के खिलाफ 69 गेंदों में शतक बनाया था।Under-19 World Cup Final: राज अंगद बावा का पिछला रिकॉर्ड तोड़ दिया।Under-19 World Cup Final: 80 गेंद में 175 रन की धुआंधार पारी खेली। 

हरारेः हरारे में शुक्रवार को इंग्लैंड के खिलाफ अंडर-19 विश्व कप 2026 के फाइनल में वैभव सूर्यवंशी ने अपनी विस्फोटक पारी से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस युवा प्रतिभाशाली खिलाड़ी ने महज 55 गेंदों में शतक पूरा कर भारत को मैच में मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया। 15 चौके और 15 छक्के की मदद से 80 गेंद में 175 रन की धुआंधार पारी खेली। अंडर-19 विश्व कप के इतिहास में किसी भारतीय द्वारा बनाया गया सबसे तेज शतक बन गया। बिहार के 14 वर्षीय इस खिलाड़ी ने राज अंगद बावा का पिछला रिकॉर्ड तोड़ दिया, जिन्होंने 2022 में युगांडा के खिलाफ 69 गेंदों में शतक बनाया था।

सूर्यवंशी अंडर-19 विश्व कप मैच में 60 गेंदों से कम में शतक बनाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बन गए। सूर्यवंशी ने 32 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। 14 वर्षीय सूर्यवंशी एक ही अंडर-19 विश्व कप अभियान में सबसे अधिक छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। कप्तान आयुष म्हात्रे ने 50 गेंद में 53 रन बनाकर आउट हुए, जिसमें 7 चौके और 2 छक्के शामिल हैं।

अंडर-19 विश्व कप की एक पारी में सबसे अधिक छक्के-

15 - वैभव सूर्यवंशी (भारत) बनाम इंग्लैंड, हरारे, 2026

12 - माइकल हिल (ऑस्ट्रेलिया) बनाम नामीबियाई, पेनांग, 2008

11 - क्रेग सिमंस (ऑस्ट्रेलिया) बनाम केन्याई, डुनेडिन, 2002

सूर्यवंशी ने अब युवा वनडे पारी में किसी भी खिलाड़ी द्वारा लगाए गए सबसे अधिक छक्कों का रिकॉर्ड बना लिया है (जहां तक ​​ज्ञात है), उन्होंने दिसंबर में आईसीसीए दुबई में यूएई अंडर-19 के खिलाफ अपने ही 14 छक्कों के रिकॉर्ड को तोड़ दिया।

अंडर-19 विश्व कप में सबसे तेज़ शतक (गेंदों के आधार पर)-

51 - विल मलाजचुक (ऑस्ट्रेलिया) बनाम जापान, विंडहोक, 2026

55 - वैभव सूर्यवंशी (भारत) बनाम इंग्लैंड, हरारे, 2026

63 - कासिम अकरम (पाकिस्तान) बनाम श्रीलंका, नॉर्थ साउंड, 2022

65 - बेन मेस (इंग्लैंड) बनाम स्कॉटलैंड, हरारे, 2026

69 - राज बावा (भारत) बनाम युगांडा, तारौबा, 2022।

Open in app