ब्रेकिंग न्यूज़: महिला क्रिकेटर ने घर पर लगाई फांसी, सदमे में क्रिकेट जगत

अयंती रियांग राज्य की ओर से अंडर-23 आयु वर्ग के टी20 टूर्नामेंट में भी खेल चुकी थीं...

By भाषा | Updated: June 17, 2020 16:25 IST2020-06-17T16:19:59+5:302020-06-17T16:25:08+5:30

Tripura U-19 woman cricketer Ayanti found dead | ब्रेकिंग न्यूज़: महिला क्रिकेटर ने घर पर लगाई फांसी, सदमे में क्रिकेट जगत

त्रिपुरा की अंडर-19 महिला क्रिकेटर अपने कमरे में मृत पाई गई है।

Highlightsत्रिपुरा की अंडर-19 महिला क्रिकेटर ने लगाई फांसी।उदयपुर के तेनानी गांव की रहती थीं अयंती रियांग।

क्रिकेट जगत से एक बुरी खबरे समाने आई है। त्रिपुरा की अंडर-19 महिला क्रिकेट टीम की खिलाड़ी अयंती रियांग ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वह अपने घर पर मृत मिली हैं।

दैनिक समाचार पत्र ‘सयंदन’ के अनुसार 16 साल की यह क्रिकेटर मंगलवार रात अपने घर की छत से फांसी पर लटकी मिली। मौत के कारण को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं मिल पाई है।

चार भाई-बहनों में सबसे छोटी अयंती पिछले एक साल से त्रिपुरा की अंडर-19 महिला टीम की सदस्य थी और वह राज्य की ओर से अंडर-23 आयु वर्ग के टी20 टूर्नामेंट में भी खेली थी।

त्रिपुरा क्रिकेट संघ के सचिव तिमिर चंदा ने कहा, "यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। मैं अब भी हैरान हूं। उनकी मौत के कारणों का तो पता नहीं, लेकिन पिछले सीजन तक वह पूरी तरह से ठीक थी। उनके परिवार में कोई मुद्दा था या नहीं, यह हम नहीं कह सकते। हमने ऑनलाइन क्लास का भी आयोजन किया था और हमने वहां भी कुछ गलत नहीं पाया था।"

अयंती रियांग जनजाति से ताल्लुक रखती हैं और राजधानी अगरतला से लगभग 90 किमी उदयपुर के तेनानी गांव की रहने वाली थीं। त्रिपुरा क्रिकेट संघ के सचिव तिमिर चंदा ने अयंती के निधन पर शोक जताते हुए कहा कि राज्य ने एक प्रतिभावान खिलाड़ी खो दी।

Open in app