Aus Vs Nz: इंजरी से लौटे ट्रेविस हेड ने लगाई सबसे तेज हाफ सेंचुरी, बड़े स्कोर की ओर ऑस्ट्रेलिया

विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज ट्रेविस हेड ने सबसे तेज हाफ सेंचुरी लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम किया है। हेड ने 10 चौक्के और 6 गगनचुंबी छक्के की मदद से शतक भी लगाया। उनकी 67 गेंद में 109 रनों की पारी का अंत ग्लैन फिलिप्स ने किया।

By धीरज मिश्रा | Updated: October 28, 2023 12:12 IST

Open in App
ठळक मुद्देविश्व कप 2023 में ट्रेविस हेड ने मचाया धमाल ट्रेविस हेड ने सबसे तेज हाफ सेंचुरी लगाईश्रीलंका के खिलाड़ी के नाम था तेज फिफ्टी लगाने का रिकॉर्ड

Aus Vs Nz: विश्व कप में अभी बीते दिनों पहले ही तो ग्लेन मैक्सवेल ने सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड अपने नाम किया था। अब इस कड़ी में उनकी टीम के ओपनर ट्रेविस हेड ने एक नया रिकॉर्ड बनाया है। शनिवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ हेड ने सबसे तेज हाफ सेंचुरी लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम किया। हेड ने 25 गेंदों में 50 रन बनाए। ट्रेविस हेड की शानदार बल्लेबाजी आगे भी जारी रही और हेड ने 59 गेंदों में शतक लगाया। उन्होंने शतक पूरा करने के लिए 10 चौक्के और 6 गगनचुंबी छक्के लगाए। हालांकि खतरनाक मोड में दिखाई दे रहे ट्रेविस हेड को न्यूजीलैंड के ग्लेन फिलिप्स ने आउट किया। हेड ने 67 गेंद में 109 रन बनाए। 

इस विश्व कप में सबसे तेज हाफ सेंचुरी लगाने का रिकॉर्ड ट्रेविस हेड से पहले श्रीलंका के बल्लेबाज कुशल मेंडिस के नाम था। मेंडिस ने साउथ अफ्रिका के खिलाफ 25 गेंद में हाफ सेंचुरी लगाई थी। नीदरलैंड के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया के ऑल राउंडर ग्लेन मैक्सवेल ने 27 गेंद में 50 रन बनाए। न्यूजीलैंड के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया के ओपनर डेविड वॉर्नर ने 28 गेंद में 50 रन बनाए। वहीं भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने 30 गेंद में 50 रन बनाए।  

विश्व कप के इतिहास में सबसे तेज हाफ सेंचुरी

विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया के ऑल राउंडर ग्लेन मैक्सवेल के नाम सबसे तेज हाफ सेंचुरी लगाने का रिकॉर्ड है। मैक्सवेल ने साल 2015 में अफगानिस्तान के खिलाफ पर्थ के मैदान में सबसे तेज 21 गेंद के भीतर 50 रन बनाने में कामयाबी हासिल की। साल 2023 में न्यूजीलैंड के खिलाफ 25 गेंद में ट्रेविस हेड धर्मशाला के मैदान में 50 रन पूरे किए।

25 गेंद में एलेक्स कैरी ने इंडिया के खिलाफ द ओवल के मैदान में साल 2019 में 50 रन पूरे किए। 26 गेंद में ग्लैन मैक्सवेल ने श्रीलंका के खिलाफ सिडनी में साल 2015 में 50 रन पूरे किए। ग्लेन मैक्सवेल ने दिल्ली में 27 गेंद में नीदरलैंड के खिलाफ 50 रन पूरे किए। 

सबसे तेज स्ट्राइक रेट

ओपनर के तौर पर स्ट्राइक रेट के मामले में भी ट्रेविस हेड नंबर वन पर बने हुए हैं। ओडिआई में ओपनर के तौर पर 1000 रनों के भीतर सबसे तेज स्ट्राइक रेट के मामले में हेड के बाद इंग्लैंड के जॉनी बैयरस्टो 107, इंग्लैंड के जेसन रॉय 106, भारत के पूर्व ओपनर वीरेंद्र सहवाग 105 और न्यूजीलैंड के ब्रेंडन मैकुलम का 103 का स्ट्राइक रेट रहा। 

 

टॅग्स :आईसीसी वर्ल्ड कपऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीमऑस्ट्रेलियाभारतऑस्ट्रेलिया vs न्यूजीलैंड

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या