Team India Winner T20 World Cup 2024: अहमदाबाद में अधूरा सपना वेस्टइंडीज में पूरा!, दुनिया के पहले कप्तान रोहित, T20I में 50 जीत

Team India Winner T20 World Cup 2024: 19 नवंबर को अहमदाबाद में अधूरा रहा सपना आखिरकार वेस्टइंडीज में पूरा हुआ तो रोहित की टीम के साथ फैंस उछल पड़े।

By सतीश कुमार सिंह | Updated: June 30, 2024 01:05 IST2024-06-30T01:02:09+5:302024-06-30T01:05:00+5:30

Team India Winner T20 World Cup 2024 Most wins as captain in T20Is 50 Rohit Sharma 48 Babar Azam 45 Brian Masaba 44 Eoin Morgan | Team India Winner T20 World Cup 2024: अहमदाबाद में अधूरा सपना वेस्टइंडीज में पूरा!, दुनिया के पहले कप्तान रोहित, T20I में 50 जीत

photo-bcci

Highlightsसात रन से हराकर सितारों से सजी इस टीम ने टी20 विश्व कप जीत लिया। विराट कोहली ने टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया।कप्तान की आंखों में फिर आंसू थे लेकिन अब खुशी के थे।

Team India Winner T20 World Cup 2024: भारत ने आखिर बार आईसीसी ट्रॉफी 2013 में महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में जीता था। आखिरकार 2024 में रोहित शर्मा ने कर दिखाया। आईसीसी खिताब के लिए भारत का 11 साल का लंबा इंतजार विराट कोहली के बल्ले से निकली आग और रोहित शर्मा की ‘कूल’ कप्तानी के दम पर खत्म हुआ जब दक्षिण अफ्रीका को बेहद रोमांचक मैच में सात रन से हराकर सितारों से सजी इस टीम ने टी20 विश्व कप जीत लिया। पिछले साल 19 नवंबर को अहमदाबाद में अधूरा रहा सपना आखिरकार वेस्टइंडीज में पूरा हुआ तो रोहित की टीम के साथ फैंस उछल पड़े।

T20I में कप्तान के रूप में सर्वाधिक जीतः

50 - रोहित शर्मा (IND)

48 - बाबर आजम (PAK)

45 - ब्रायन मसाबा (यूगांडा)

44 - इयोन मोर्गन (इंग्लैंड)।

T20I में भारत की सबसे लंबी जीत का सिलसिलाः

12ः नवंबर 2021 से फरवरी 2022

12ः दिसंबर 2023 से जून 2024

9ः जनवरी 2020 से दिसंबर 2020

T20 WC संस्करण में सर्वाधिक जीतः

8 - भारत (2024)*

8 - दक्षिण अफ़्रीका (2024)*

6 - श्रीलंका (2009)

6 - ऑस्ट्रेलिया (2010)

6 - ऑस्ट्रेलिया (2021)

टी20 विश्व कप में लगातार सबसे ज्यादा जीतः

8* - भारत (2024)

8 - दक्षिण अफ्रीका (2024)

8 - ऑस्ट्रेलिया (2022-2024)

7 - इंग्लैंड (2010-2012)

7 - भारत (2012-2014)।

जीत के नायक रहे विराट कोहली ने फाइनल में प्लेयर आफ द मैच का पुरस्कार जीतने के साथ ही टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया। कोहली ने कहा ,‘‘ अब नयी पीढी के लिये कमान संभालने का समय है । हम हारते तो भी मैं यह घोषणा करने वाला था।’’ मुंबई इंडियंस की कप्तानी लेने के बाद पिछले छह महीने में क्रिकेटप्रेमियों के कोपभाजन रहे हार्दिक पंड्या भी आंसुओं पर काबू नहीं रख सके और उन्हें गालों पर चुंबन उसी रोहित शर्मा ने दिया जिनकी जगह वह मुंबई के कप्तान बने थे। कप्तान की आंखों में फिर आंसू थे लेकिन अब खुशी के थे।

दर्शक दीर्घा में उनकी पत्नी रितिका भी रो रही थी। भारत ने 2007 में पहला टी20 विश्व कप जीता था और आखिरी आईसीसी खिताब 2013 में महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई में दक्षिण अफ्रीका में चैम्पियंस ट्रॉफी जीती थी। पिछले साल भारत में वनडे विश्व कप फाइनल में टीम आस्ट्रेलिया से हार गई थी।

Open in app