दुनिया में सर्वश्रेष्ट ये फॉस्ट बॉलर, विराट और रोहित में बेस्ट कौन?, जानिए धोनी ने क्या दिया जवाब

देखते हैं कि खिलाड़ियों को बरकरार रखने पर क्या फैसला लेते हैं। अभी गेंद हमारे पाले में नहीं है।

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 1, 2024 21:58 IST2024-08-01T21:57:43+5:302024-08-01T21:58:41+5:30

team india Jasprit Bumrah favorite bowler who is best between Virat Kohli and Rohit Sharma? know what ms Dhoni replied | दुनिया में सर्वश्रेष्ट ये फॉस्ट बॉलर, विराट और रोहित में बेस्ट कौन?, जानिए धोनी ने क्या दिया जवाब

file photo

Highlightsबल्लेबाज चुनना कठिन है क्योंकि इतने सारे अच्छे बल्लेबाज हैं।मायने यह नहीं है कि हमारे गेंदबाज अच्छे नहीं है।बल्लेबाजों में से एक को चुनना कठिन है।

हैदराबादः महान बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी ने कहा कि जसप्रीत बुमराह उनके पसंदीदा गेंदबाज हैं लेकिन उन्होंने पसंदीदा बल्लेबाज के बारे में पूछने पर विराट कोहली और रोहित शर्मा में से एक को चुनने से इनकार किया। धोनी ने कहा ,‘मेरा पसंदीदा गेंदबाज चुनना आसान है क्योंकि वह बुमराह हैं। बल्लेबाज चुनना कठिन है क्योंकि इतने सारे अच्छे बल्लेबाज हैं।

इसके मायने यह नहीं है कि हमारे गेंदबाज अच्छे नहीं है।’ उन्होंने कहा ,‘बल्लेबाजों में से एक को चुनना कठिन है। मैं किसी एक को नहीं चुनना चाहता। उम्मीद है कि वे सभी रन बनाते रहेंगे।’ आईपीएल में अपने भविष्य के बारे में उन्होंने कुछ बताने से इनकार किया। उन्होंने कहा ,‘अभी इसमें समय है। देखते हैं कि खिलाड़ियों को बरकरार रखने पर क्या फैसला लेते हैं। अभी गेंद हमारे पाले में नहीं है।’ 

Open in app