Viral हुई तस्वीर, फैंस कोहली से बोले- भाभी ने नाम बदल लिया क्या?

टीम इंडिया इस वक्त न्यूजीलैंड दौरे पर है। कप्तान विराट कोहली न्यूजीलैंड दौरे से आराम लेकर इस वक्त वाइफ अनुष्का के साथ समय बिता रहे हैं।

By राजेन्द्र सिंह गुसाईं | Updated: February 4, 2019 18:04 IST2019-02-04T18:03:46+5:302019-02-04T18:04:14+5:30

team india captain virat kohli wife anushka sharma lookalike pic goes viral | Viral हुई तस्वीर, फैंस कोहली से बोले- भाभी ने नाम बदल लिया क्या?

Viral हुई तस्वीर, फैंस कोहली से बोले- भाभी ने नाम बदल लिया क्या?

टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली की पत्नी अनुष्का शर्मा की हमशक्ल की एक तस्वीर इन दिनों काफी वायरल हो रही है। जूलिया माइकल्स नाम की ये महिला पेशे से सिंगर हैं और हू-ब-हू अनुष्का की ही तरह दिखती हैं। उनका फेस कट और आंखें काफी हद तक बॉलीवुड एक्ट्रेस से मेल खाती हैं। हालांकि उनके बाल ब्लॉन्ड हैं।

जूलिया ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर ये फोटो शेयर की, तो तेजी से वायरल हो गई। कुछ लोगों ने उन्हें अनुष्का की जुड़वा बहन बता दिया। बता दें कि जूलिया माइकल्स एक अमेरिकी मूल की हैं, और सिंगिंग में ग्रैमी के लिए नॉमिनेट हो चुकी हैं। हाल ही में सेलेना गोमेज के साथ उनका एक गाना रिलीज हुआ है।


बता दें कि विराट कोहली न्यूजीलैंड दौरे से आराम लेकर इस वक्त वाइफ अनुष्का के साथ समय बिता रहे हैं। हाल ही में उन्होंने एक फोटो शेयर की थी, जिसमें वह अनुष्का को अपनी बांहों में लिए दिख रहे थे। इस तस्वीर को लोगों ने काफी पसंद भी किया था।

Open in app