Video: विराट कोहली की सुरक्षा में तैनात हैं इतने जवान, देख कर चौंक जाएंगे, सामने आया वीडियो

विराट कोहली टी20 विश्व कप के लिए अमेरिका पहुंचने वाले सबसे बड़े क्रिकेट सुपरस्टार बने हुए हैं। ऐसे में उनकी सुरक्षा में कोई कसर नहीं छोड़ी जा रही है।

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: June 3, 2024 16:04 IST

Open in App
ठळक मुद्देटी20 विश्वकप के लिए भारतीय टीम इस समय अमेरिका में हैविराट कोहली टी20 विश्व कप के लिए अमेरिका पहुंचने वाले सबसे बड़े क्रिकेट सुपरस्टारउनकी सुरक्षा में कोई कसर नहीं छोड़ी जा रही है

T20 World Cup: टी20 विश्वकप के लिए भारतीय टीम इस समय अमेरिका में है। टीम इंडिया ने अपना अभियान शुरू करने से पहले बांग्लादेश के खिलाफ अभ्यास मैच खेला था। इस  मैच के दौरान भारतीय स्टार विराट कोहला को दी गई सुरक्षा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। कोहली को नासाउ काउंटी के मैदान पर पहुंचते हुए भारी पुलिस बल और सुरक्षा अधिकारियों से घिरा देखा जा सकता है। 

विराट कोहलीटी20 विश्व कप के लिए अमेरिका पहुंचने वाले सबसे बड़े क्रिकेट सुपरस्टार बने हुए हैं। ऐसे में उनकी सुरक्षा में कोई कसर नहीं छोड़ी जा रही है। उनकी सुरक्षा आयोजकों के लिए सबसे मुश्किल काम बनी हुई है। देखा जा सकता है कि विराट जब मैदान में आते हैं तब आधुनिक हथियारों से लैस कई गार्ड उनकी सुरक्षा में मौजूद हैं। विराट की सुरक्षा में घुड़सवार पुलिस भी तैनात है।

09 जून को भारत को पाकिस्तान के खिलाफ टी20 विश्व कप मैच खेलना है। इस मैच का क्रेज अभी से दिखने लगा है। इस के लिए सुरक्षा उपाय उच्चतम स्तर पर होंगे। इसके संबंध में न्यूयॉर्क राज्य की गवर्नर कैथी होचुल ने एक बयान में कहा कि मैंने न्यूयॉर्क राज्य पुलिस को उन्नत सुरक्षा उपायों को अपनाने का  निर्देश दिया है। इसमें उन्नत निगरानी और संपूर्ण स्क्रीनिंग प्रक्रियाएं शामिल हैं। 

बता दें कि टी20 विश्वकप में भारतीय टीम से बड़ी उम्मीदें हैं। भारत ने साल 2013 में अपनी आखिरी आईसीसी ट्राफी जीती थी। तब महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में भारत ने चैंपियंस ट्राफी पर कब्जा किया था। इससे पहले टीम इंडिया धोनी की ही कप्तानी में साल 2011 में वनडे विश्वकप और साल 2007 में टी20 विश्वकप जीत चुकी है। साल 2023 में खेले गए वनडे विश्वकप में खिताब की सबसे प्रबल दावेदार होते हुए भी भारतीय टीम फाइनल हार गई थी। मौजूदा टी20 विश्वकप कप्तान के रूप में रोहित शर्मा का आखिरी विश्वकप हो सकता है। ऐसे में फैंस से लेकर पूर्व खिलाड़ी भी चाहते हैं कि टीम इंडिया चैंपियन बने।

भारतीय टीम  5 जून को न्यूयॉर्क में आयरलैंड के खिलाफ पहला मैच खेलेगी। भारत को अपने चार ग्रुप मैचों में से तीन - पाकिस्तान, अमेरिका और आयरलैंड के खिलाफ न्यूयार्क में खेलना है। भारतीय टीम अपना आखिरी लीग मैच कनाडा के खिलाफ फ्लोरिडा में खेलेगी। 

टॅग्स :विराट कोहलीवायरल वीडियोआईसीसी वर्ल्ड कपटी20भारतीय क्रिकेट टीमभारत vs पाकिस्तान

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या