T20 World Cup: न्यूजीलैंड कप्तान केन विलियमसन ने फाइनल में खेली बेमिसाल पारी, मार्लोन सैमुअल्स क्लब में शामिल, 48 बॉल और 85 रन

T20 World Cup: न्यूजीलैंड कप्तान केन विलियमसन ने 32 गेंदों में अर्धशतक बनाई। 48 गेंद में 85 रन बनाए, जिसमें 10 चौके और 3 छक्के शामिल हैं।

By सतीश कुमार सिंह | Updated: November 14, 2021 21:20 IST2021-11-14T21:14:28+5:302021-11-14T21:20:54+5:30

T20 World Cup New Zealand captain Kane Williamson Marlon Samuels 48 balls and 85 runs 10 fours 3 sixes | T20 World Cup: न्यूजीलैंड कप्तान केन विलियमसन ने फाइनल में खेली बेमिसाल पारी, मार्लोन सैमुअल्स क्लब में शामिल, 48 बॉल और 85 रन

न्यूजीलैंड टीम में टिम सीफर्ट ने डेवोन कोंवे की जगह ली है।

Highlightsफाइनल में केन की टक्कर फिंच से है। दोनों पहली बार टॉफी जीतने की कोशिश कर रहे हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया।

T20 World Cup: न्यूजीलैंड कप्तान केन विलियमसन ने 2021 टी20 विश्व कप के फाइनल में अपनी आश्चर्यजनक बल्लेबाजी से सभी को चकित कर दिया। विलियमसन ने 32 गेंदों में अर्धशतक बनाई। मार्टिन गप्टिल भी सबसे बड़े स्तर पर उम्मीदों पर खरा उतरने में नाकाम रहे और 35 गेंदों पर 28 रन बनाकर आउट हो गए।

न्यूजीलैंड ने आस्ट्रेलिया के खिलाफ रविवार को टी20 विश्व कप फाइनल में पहले बल्लेबाजी करते हुए चार विकेट पर 172 रन बनाये। न्यूजीलैंड के लिये कप्तान केन विलियमसन ने 48 गेंद में 85 और मार्टिन गुप्टिल ने 28 रन बनाये। टी20 विश्व कप के फाइनल में किसी भी टीम का यह सर्वोच्च स्कोर है।

केन विलियमसन ने 48 गेंद में 85 रन बनाए, जिसमें 10 चौके और 3 छक्के शामिल हैं। फाइनल में केन की टक्कर फिंच से है। दोनों पहली बार टॉफी जीतने की कोशिश कर रहे हैं। आस्ट्रेलिया ने टी20 विश्व कप के फाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। आस्ट्रेलियाई टीम में कोई बदलाव नहीं किया गया है जबकि न्यूजीलैंड टीम में टिम सीफर्ट ने डेवोन कोंवे की जगह ली है।

T20 WC फाइनल में सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर:

85*मार्लोन सैमुअल्स बनाम इंग्लैंड 2016

85 केन विलियमसन बनाम ऑस्ट्रेलिया 2021

78 मार्लन सैमुअल्स बनाम श्रीलंका 2012

77 विराट कोहली बनाम श्रीलंका 2014

75 गौतम गंभीर बनाम पाक 2007।

केन विलियमसन की दो हाफ की पारी:

ड्रिंक्स ब्रेक तक: 18 ऑफ 19 (SR 94.73)

ड्रिंक्स ब्रेक: 29 पर 67 (एसआर 231.03)।

Open in app