T20 World Cup: आईसीसी टी20 विश्व कप से नामीबिया, ओमान, इटली, नेपाल, स्कॉटलैंड, कनाडा और यूएई का सपना टूट गया और विश्व कप से बाहर हो गए हैं। इस बीच सुपर-8 में भारत, वेस्टइंडीज, इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका की टीम पहुंच गई है। विल जैक्स के हरफनमौला प्रदर्शन से इंग्लैंड ने आखिर तक जुझारू प्रदर्शन कर रही इटली को 24 रन से हराकर सुपर आठ में प्रवेश कर लिया।
पहले बल्लेबाजी करते हुए जैक्स की आक्रामक पारी के दम पर इंग्लैंड ने आखिरकार अपनी लय हासिल करते हुए सात विकेट पर 202 रन बनाये। जैक्स ने 22 गेंद में छह चौकों और तीन छक्कों की मदद से नाबाद 54 रन बनाये और टूर्नामेंट में पहली बार टीम को 200 रन के पार पहुंचाया।
अजमत दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में से एक: गुलबदिन
अफगानिस्तान के गुलबदिन नायब ने सोमवार को यहां टीम के अपने साथी ऑलराउंडर अजमतुल्लाह उमरजई की जमकर सराहना करते हुए उन्हें दुनिया के दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में से एक करार दिया।आईसीसी के 2025 के साल के सर्वश्रेष्ठ एकदिवसीय क्रिकेटर अजमतुल्लाह के ऑलराउंड प्रदर्शन की बदौलत अफगानिस्तान ने सोमवार को यहां यूएई को पांच विकेट से हराकर मौजूदा टी20 विश्व कप में अपनी पहली जीत दर्ज की और सुपर आठ में जगह बनाने की मामूली उम्मीद बरकरार रखी।
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हार का कोई असर नहीं पड़ेगा: ग्लेन फिलिप्स
न्यूजीलैंड के हरफनमौला ग्लेन फिलिप्स ने सोमवार को कहा कि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मिली हार का असर ग्रुप डी में सबसे निचले पायदान पर काबिज कनाडा के खिलाफ उनके मैच पर नहीं पड़ेगा और टीम इस मुकाबले को जीतकर सुपर आठ में जगह पक्की करने की कोशिश करेगी। न्यूजीलैंड फिलहाल तीन मैचों में दो जीत के साथ ग्रुप तालिका में दूसरे स्थान पर है। दक्षिण अफ्रीका छह अंकों के साथ सुपर आठ में पहुंच चुका है।
हमने 15-20 रन कम बनाए, यूएई के कप्तान वसीम ने कहा
यूएई के कप्तान मुहम्मद वसीम ने आईसीसी टी20 विश्व कप मैच में सोमवार को यहां अफगानिस्तान के खिलाफ पांच विकेट की हार के बाद कहा कि अगर उनकी टीम 15 से 20 रन और बनाती तो मैच जीत सकती थी।