T20 World Cup: अंतिम बॉल पर छक्का और जोस बटलर का शतक, 67 गेंद, नाबाद 101 रन, 6 चौके और 6 छक्के लगाये

T20 World Cup:इंग्लैंड ने श्रीलंका के खिलाफ टी20 विश्व कप सुपर 12 चरण के मैच में चार विकेट पर 163 रन बनाये।

By सतीश कुमार सिंह | Updated: November 1, 2021 22:07 IST2021-11-01T21:51:12+5:302021-11-01T22:07:50+5:30

T20 World Cup jos Buttler maiden T20I century last ball 67 balls 101 runs 6 four 6 sixes | T20 World Cup: अंतिम बॉल पर छक्का और जोस बटलर का शतक, 67 गेंद, नाबाद 101 रन, 6 चौके और 6 छक्के लगाये

इंग्लैंड ने आखिरी पांच ओवरों में एक विकेट गंवाकर 58 रन बनाये।

Highlightsकप्तान इयोन मोर्गन ने 36 गेंद में 40 रन का योगदान दिया।श्रीलंका के लिये वानिंदु हसरंगा ने 21 रन देकर तीन विकेट लिये।इंग्लैंड टीम ने 35 रन पर तीन विकेट गंवा दिये।

T20 World Cup: सलामी बल्लेबाज जोस बटलर के नाबाद 101 रन की मदद से इंग्लैंड ने श्रीलंका के खिलाफ टी20 विश्व कप सुपर 12 चरण के मैच में चार विकेट पर 163 रन बनाये। बटलर ने 67 गेंद में नाबाद 101 रन और मोर्गन ने 36 गेंद में 40 रन की पारी खेली।

बटलर ने अपनी 67 गेंद की पारी में छह चौके और छह छक्के लगाये। श्रीलंका के लिये वानिंदु हसरंगा ने 21 रन देकर तीन विकेट लिये। जोस बटलर ने टी20 में पहला शतक बनाया। दोनों ने चौथे विकेट के लिये 78 गेंद में 112 रन बनाये। इंग्लैंड ने दूसरे ही ओवर में सलामी बल्लेबाज जैसन रॉय (नौ) का विकेट गंवा दिया।

लेग स्पिनर वानिंदु हसरंगा डिसिल्वा ने 21 रन देकर तीन विकेट लिये । इससे पहले उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हैट्रिक बनाई थी। इंग्लैंड ने जल्दी ही दो विकेट और गंवा दिये । डेविड मालन (छह) को पहले दुष्मंता चामीरा ने तीसरे ओवर में आउट किया जबकि दो ओवर बाद जॉनी बेयरस्टो (0) को डिसिल्वा ने पगबाधा आउट किया।

 

श्रीलंका को रिव्यू पर यह सफलता मिली। इस बीच बटलर ने रनगति को बढ़ाने की कोशिश की। इंग्लैंड ने पहले दस ओवर में सिर्फ 47 रन बनाये थे । बटलर ने दसवें ओवर के बाद हाथ खोलने शुरू किये ।उन्होंने चमिका करूणारत्ना के डाले 13वें ओवर में 14 रन बनाये।

उन्होंने मिड आन पर चौका लगाने के बाद डीप में छक्का लगाया। उन्होंने अपना अर्धशतक 45 गेंदों में पूरा किया जो उनके टी20 कैरियर का सबसे धीमा अर्धशतक है। तेज गेंदबाज लाहिरू कुमारा के डाले 15वें ओवर में 22 रन बने जिसमें बटलर ने दो छक्के और मोर्गन ने एक छक्का लगाया। मोर्गन के आउट होने के बाद भी बटलर का आक्रामक खेल जारी रहा। उन्होंने चामीरा को छक्का लगाकर अपना शतक पूरा किया। इंग्लैंड ने आखिरी पांच ओवरों में एक विकेट गंवाकर 58 रन बनाये।

T20Is में जोस बटलर का सर्वोच्च स्कोर

101* बनाम श्रीलंका, 2021

83* बनाम भारत, 2021

77* बनाम ऑस्ट्रेलिया, 2020

73* बनाम श्रीलंका, 2016

71* बनाम ऑस्ट्रेलिया, 2021

Open in app