T20 World Cup: मोहम्मद रिजवान और फखर जमां ने किया धमाका, ऑस्ट्रेलिया के सामने 177 रन का लक्ष्य, कप्तान फिंच जीरो पर आउट

T20 World Cup: सलामी बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान ने 52 गेंदों पर 67 रन बनाये जिसमें तीन चौके और चार छक्के शामिल हैं।

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 11, 2021 21:36 IST2021-11-11T21:35:23+5:302021-11-11T21:36:32+5:30

T20 World Cup highest total in Dubai 177 Mohammad Rizwan and Fakhar Zaman Captain Finch out on zeroPakistan vs Australia  | T20 World Cup: मोहम्मद रिजवान और फखर जमां ने किया धमाका, ऑस्ट्रेलिया के सामने 177 रन का लक्ष्य, कप्तान फिंच जीरो पर आउट

पाकिस्तान ने पावरप्ले में बिना किसी नुकसान के 47 रन बनाये जो इस टूर्नामेंट में पहले छह ओवर में उसका सर्वाधिक स्कोर है।

Highlightsसेमीफाइनल में चार विकेट पर 176 रन का मजबूत स्कोर बनाया।दूसरे विकेट के लिये 72 रन की साझेदारी की।आस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाजों विशेषकर जोश हेजलवुड का अपनी गेंदों पर नियंत्रण नहीं था।

T20 World Cup: सलामी बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान और फॉर्म में वापसी करने वाले फखर जमां के अर्धशतकों से पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी के लिये आमंत्रित किये जाने के बाद आस्ट्रेलिया के खिलाफ आईसीसी टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में चार विकेट पर 176 रन का मजबूत स्कोर बनाया।

रिजवान ने 52 गेंदों पर 67 रन बनाये जिसमें तीन चौके और चार छक्के शामिल हैं। उन्होंने कप्तान बाबर आजम (34 गेंदों पर 39 रन) के साथ पहले विकेट के लिये 71 और फखर जमां (32 गेंदों पर नाबाद 55, तीन चौके, चार छक्के) के साथ दूसरे विकेट के लिये 72 रन की साझेदारी की।

आस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाजों विशेषकर जोश हेजलवुड का अपनी गेंदों पर नियंत्रण नहीं था। उन्होंने चार ओवर में 49 रन लुटाये। उसके दोनों स्पिनरों एडम जंपा (22 रन देकर एक) और ग्लेन मैक्सवेल (तीन ओवर में 20 रन) ने किफायती गेंदबाजी की। मिशेल स्टार्क (38 रन देकर दो) और पैट कमिन्स (30 रन देकर एक) ने भी विकेट लिये। बाबर और रिजवान ने फिर से पाकिस्तान को अच्छी शुरुआत दिलायी। बाबर शुरू से लय में थे और उन्होंने गेंद को सीमा रेखा तक पहुंचाने का बीड़ा उठाया।

पाकिस्तान ने पावरप्ले में बिना किसी नुकसान के 47 रन बनाये जो इस टूर्नामेंट में पहले छह ओवर में उसका सर्वाधिक स्कोर है। आरोन फिंच ने तीसरे ओवर में ही मैक्सेवल के रूप में स्पिन आक्रमण आजमाया। रिजवान ने तब खाता भी नहीं खोला था जब डेविड वार्नर ने सीमा रेखा पर उनका मुश्किल कैच छोड़ा। रिजवान ने इसका फायदा उठाकर हेजलवुड पर छक्का लगाया।

इसके बाद हालांकि मैक्सवेल और जंपा ने दबाव बनाया जिसका प्रभाव बल्लेबाजों पर साफ दिखा। बाबर ने लेग स्पिनर जंपा के पहले ओवर में इस दबाव में स्लॉग स्वीप करके लांग ऑन पर वार्नर को आसान कैच दिया। उन्होंने अपनी पारी में पांच चौके लगाये। पाकिस्तान पर जब दबाव बन रहा था तब रिजवान ने जंपा पर स्क्वायर लेग पर छक्का लगाकर इस कैलेंडर वर्ष में टी20 अंतरराष्ट्रीय में 1000 रन पूरे किये। यह कारनामा करने वाले वह दुनिया के पहले क्रिकेटर हैं। स्टार्क का बाउंसर रिजवान के हेलमेट की ग्रिल पर लगा लेकिन इससे उनका विश्वास नहीं डगमगाया।

उन्होंने 14वें ओवर में हेजलवुड पर एक और छक्का जड़कर टीम का स्कोर 100 रन के पार पहुंचाया और फिर 41 गेंदों पर टूर्नामेंट में अपना तीसरा अर्धशतक पूरा किया। फखर ने पर्याप्त समय क्रीज पर बिताने के बाद हेजलवुड पर सीधा छक्का लगाकर अपने तेवर दिखाये। इस ओवर में रिजवान ने भी छक्का जमाया। रिजवान ने स्टार्क की गेंद पर कैच दिया लेकिन फखर रंग में लौट चुके थे। उन्होंने स्टार्क पर तीन छक्के लगाये लेकिन आसिफ अली (शून्य) और शोएब मलिक (एक) कुछ कमाल नहीं कर पाये।

टी20 विश्व कप नॉकआउट में सर्वाधिक सफल रन चेजः

193 वेस्टइंडीज बनाम भारत मुंबई 2016

192 ऑस्ट्रेलिया बनाम पाक ग्रोस आइलेट 2010

173 इंडिया बनाम साउथ अफ्रीका मीरपुर 2014 (तीनों संबंधित संस्करणों के दूसरे सेमीफाइनल थे)।

दुबई में सर्वाधिक सफल रन चेज़ (T20Is)-

180 अफगान बनाम यूएई 2016

155 ऑस्ट्रेलिया बनाम श्रीलंका 2021

 154 पाक बनाम न्यूजीलैंड 2018

153 आयरलैंड बनाम अफगान 2012

152 पाक बनाम भारत 2021।

Open in app