टी20 विश्व कप में लगातार 4 बार 25 से ऊपर रन, तिलक वर्मा ने किया कमाल

भारत ने दो बदलाव करते हुए अक्षर पटेल और कुलदीप यादव की जगह वाशिंगटन सुंदर और अर्शदीप सिंह को एकादश में शामिल किया है।

By सतीश कुमार सिंह | Updated: February 18, 2026 19:48 IST2026-02-18T19:32:24+5:302026-02-18T19:48:15+5:30

T20 World Cup 2026 Tilak Varma scores 4 consecutive 25-plus scores in T20 World Cup | टी20 विश्व कप में लगातार 4 बार 25 से ऊपर रन, तिलक वर्मा ने किया कमाल

tilak varma

googleNewsNext
Highlightsतीसरे मैच में पाकिस्तान के खिलाफ 24 गेंद में 2 चौके और 1 छक्के की मदद से 25 रन बनाए।दूसरे मैच में नामीबिया के खिलाफ 21 गेंद में 3 चौके की मदद से 25 रन बनाए। भारत ने 6 ओवर में 2 विकेट पर 51 रन बनाए।

अहमदाबाद: भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने आईसीसी टी20 विश्व कप के ग्रुप ए मैच में बुधवार को यहां नीदरलैंड के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। इस बीच भारत ने पॉवर प्ले में 2 विकेट खो दिए। भारत ने 6 ओवर में 2 विकेट पर 51 रन बनाए। लेकिन तिलक वर्मा ने इतिहास रच दिया। टी20 विश्व कप में लगातार 4 मैच में 25 रन से ऊपर का स्कोर बनाया। पहले मैच में अमेरिका के खिलाफ 16 गेंद में 3 चौके और 1 छक्के की मदद से 25 रन बनाए। दूसरे मैच में नामीबिया के खिलाफ 21 गेंद में 3 चौके की मदद से 25 रन बनाए।

आईसीसी टी20 विश्व कपः तिलक वर्मा प्रदर्शन

1. अमेरिकाः 25 रन

2. नामीबियाः 25

3. पाकिस्तानः 25

4. नीदरलैंडः 31।

तीसरे मैच में पाकिस्तान के खिलाफ 24 गेंद में 2 चौके और 1 छक्के की मदद से 25 रन बनाए और चौथे मैच में नीदरलैंड के खिलाफ 27 गेंद में 31 रन बनाकर आउट हुए 3 चौके और 1 छक्के मारे। भारत ने दो बदलाव करते हुए अक्षर पटेल और कुलदीप यादव की जगह वाशिंगटन सुंदर और अर्शदीप सिंह को एकादश में शामिल किया है।

Open in app