चेन्नई: कनाडा के सलामी बल्लेबाज युवराज समरा ने शानदार शतक जड़ा, लेकिन न्यूजीलैंड ने ग्रुप डी के मुकाबले में आठ विकेट से जीत हासिल कर 2026 टी20 विश्व कप के सुपर-8 में अपनी जगह पक्की कर ली और मंगलवार को अफगानिस्तान को टूर्नामेंट से बाहर कर दिया। ग्लेन फिलिप्स (76) और रचिन रविंद्र (59) ने नाबाद अर्धशतक जड़े, जिससे न्यूजीलैंड ने 174 रनों के लक्ष्य को 4.5 ओवर शेष रहते हासिल कर लिया और चार मैचों में अपनी तीसरी जीत दर्ज की। ग्रुप में पहले स्थान पर काबिज दक्षिण अफ्रीका लगातार तीन जीत के बाद पहले ही सुपर-8 में है।
T20 World Cup 2026 Super Eights stage: सुपर-8
ग्रुप-एः टीम इंडिया
ग्रुप-बीः श्रीलंका
ग्रुप-सीः वेस्टइंडीज और इंग्लैंड
ग्रुप-डीः न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका।
ग्रुप-सी और ग्रुप-डी से 4 टीम क्वालीफाई कर लिया है। ग्रुप-सी से वेस्टइंडीज और इंग्लैंड और ग्रुप-डी से न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका की टीम सुपर-8 में प्रवेश किया। ग्रुप-सी से स्कॉटलैंड, इटली और नेपाल का सफर समाप्त हुआ। ग्रुप-डी से अफगानिस्तान, कनाडा और यूएई की टीम बाहर हो गई। ग्रुप-ए से केवल भारत ने अभी तक क्वालीफाई किया और ग्रुप-बी से श्रीलंका की टीम सुपर-8 में है।
T20 World Cup 2026 Super Eights stage: सुपर-8 से बाहर
ग्रुप-एः नामीबिया
ग्रुप-बीः ओमान
ग्रुप-सीः स्कॉटलैंड, इटली और नेपाल
ग्रुप-डीः अफगानिस्तान, कनाडा और यूएई।
ग्रुप-ए में 1 सीट के लिए अमेरिका, नीदरलैंड और पाकिस्तान में टक्कर है। ग्रुप-बी में जिम्बाब्वे, आयरलैंड और ऑस्ट्रेलिया में कांटे की टक्कर है। ग्रुप-ए से नामीबिया की टीम बाहर हो गई है। ग्रुप-बी से ओमान की टीम पहले ही लगातार 3 मैच हार के बाद बाहर हो गई है। देखा जाए तो विश्व कप से 8 टीम का सफर खत्म हो गया है।
T20 World Cup 2026 Super Eights stage: सुपर-8 की जंग और 2 सीट और 6 टीम
ग्रुप-एः अमेरिका, नीदरलैंड और पाकिस्तान
ग्रुप-बीः जिम्बाब्वे, आयरलैंड और ऑस्ट्रेलिया
युवराज समरा टी20 विश्व कप में शतक जड़ने वाले सबसे कम उम्र के बल्लेबाज बने लेकिन यह उलटफेर करने के लिए पर्याप्त साबित नहीं हुई क्योंकि न्यूजीलैंड ने ग्लेन फिलिप्स की तूफानी पारी के दम पर मंगलवार को यहां ग्रुप डी के मैच में कनाडा को 29 गेंद शेष रहते हुए आठ विकेट से हराकर सुपर आठ में अपनी जगह पक्की की।
भारत के विश्व कप विजेता ऑलराउंडर युवराज सिंह के नाम पर 19 वर्षीय समरा का नाम रखा गया था और उन्होंने अपने नाम को सही साबित करते हुए आखिरी ओवर में आउट होने से पहले 65 गेंद पर 110 रन बनाए जिसमें 11 चौके और छह छक्के शामिल हैं। उनकी इस पारी की मदद से कनाडा ने पहले बल्लेबाजी करते हुए चार विकेट पर 173 रन बनाए।