टी20 विश्व कप 2026 सेमीफाइनलः 4 और 5 मार्च को मुकाबले, जानें कौन होगा अंपायर, रेफरी और अधिकारी?

कोलकाता में नितिन मेनन तीसरे अंपायर के रूप में, रॉड टकर चौथे अंपायर के रूप में और जवागल श्रीनाथ मैच रेफरी के रूप में इन दोनों के साथ रहेंगे।

By सतीश कुमार सिंह | Updated: March 3, 2026 17:17 IST2026-03-03T17:16:32+5:302026-03-03T17:17:55+5:30

T20 World Cup 2026 semifinal Who umpires match officials in India vs England sa banam nz icc mumbai kolkata | टी20 विश्व कप 2026 सेमीफाइनलः 4 और 5 मार्च को मुकाबले, जानें कौन होगा अंपायर, रेफरी और अधिकारी?

file photo

googleNewsNext
Highlightsइंग्लैंड के दो मैचों के साथ-साथ भारत और नीदरलैंड्स के बीच हुए मैच में भी अंपायरिंग की थी।संस्करण के ग्रुप चरण में न्यूजीलैंड की अफगानिस्तान पर जीत में भी अंपायरिंग की थी।दक्षिण अफ्रीका के टी20 विश्व कप सेमीफाइनल में भी मैदान पर अंपायर थे।

मुंबईः मौजूदा चैंपियन भारत 5 मार्च गुरुवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले जाने वाले टी20 विश्व कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल में इंग्लैंड से भिड़ेगा। एमिरेट्स आईसीसी एलीट पैनल ऑफ अंपायर्स के सदस्य क्रिस गैफेनी और अल्लाहुद्दीन पालेकर को इस बहुचर्चित मुकाबले के लिए ऑन-फील्ड अंपायर नियुक्त किया गया है। गैफेनी ने 2024 में टूर्नामेंट के इसी चरण में दोनों टीमों के बीच हुए मैच में भी अंपायरिंग की थी। पालेकर ने मौजूदा टूर्नामेंट में इंग्लैंड के दो मैचों के साथ-साथ भारत और नीदरलैंड्स के बीच हुए मैच में भी अंपायरिंग की थी।

मुंबई में इन दोनों अंपायर को साथ एड्रियन होल्डस्टॉक (तीसरा अंपायर), पॉल राइफल (चौथा अंपायर) और एंडी पाइक्रॉफ्ट (मैच रेफरी) भी होंगे। इस मैच का विजेता रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होने वाले फाइनल मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका या न्यूजीलैंड से भिड़ेगा, जो बुधवार को पहला सेमीफाइनल खेलेंगे।

T20 World Cup 2026 semifinal- भारत बनाम इंग्लैंड, आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप 2026 सेमीफाइनल-

मैदान पर अंपायर: क्रिस गैफेनी और अल्लाहुद्दीन पालेकर

तीसरा अंपायर: एड्रियन होल्डस्टॉक

चौथा अंपायर: पॉल राइफल

मैच रेफरी: एंडी पाइक्रॉफ्ट।

दक्षिण अफ्रीका बुधवार को ईडन गार्डन्स में न्यूजीलैंड के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबले में लगातार दूसरी बार टी20 विश्व कप फाइनल में पहुंचने का लक्ष्य रखेगी। रिचर्ड इलिंगवर्थ और एलेक्स व्हार्फ, दोनों ही एमिरेट्स आईसीसी एलीट पैनल ऑफ अंपायर्स के सदस्य हैं, जो मैदान पर अंपायर की भूमिका निभाएंगे।

इलिंगवर्थ दो साल पहले अफगानिस्तान के खिलाफ दक्षिण अफ्रीका के टी20 विश्व कप सेमीफाइनल में भी मैदान पर अंपायर थे। वहीं, व्हार्फ ने इस संस्करण के ग्रुप चरण में न्यूजीलैंड की अफगानिस्तान पर जीत में भी अंपायरिंग की थी। कोलकाता में नितिन मेनन तीसरे अंपायर के रूप में, रॉड टकर चौथे अंपायर के रूप में और जवागल श्रीनाथ मैच रेफरी के रूप में इन दोनों के साथ रहेंगे।

T20 World Cup 2026 semifinal- दक्षिण अफ्रीका बनाम न्यूजीलैंड, टी20 विश्व कप 2026 सेमीफाइनल 1-मैच अधिकारीः

मैदान पर अंपायर: रिचर्ड इलिंगवर्थ और एलेक्स व्हार्फ

तीसरे अंपायर: नितिन मेनन

चौथे अंपायर: रॉड टकर

मैच रेफरी: जवागल श्रीनाथ।

Open in app