HighlightsT20 World Cup Final 2026: अभिषेक शर्मा और वरुण चक्रवर्ती पर संकट, गावस्कर ने सुझाए 2 बड़े बदलाव
IND vs NZ Final: आज रविवार 8 मार्च को भारत vs न्यूजीलैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है। टीम इंडिया की तैयारियां पूरी हैं ऐसे में दो खिलाड़ियों की फॉर्म को लेकर मैनेजमेंट परेशान है। अभिषेक शर्मा और वरुण चक्रवर्ती का प्रदर्शन काफी फीका नजर आया है। भारत के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने इसपर मैच से पहले बड़ा बयान देते हुए इन दोनों खिलाड़ियों को प्लेइंग इलेवन से बाहर करने की सलाह दे दी है। उन्होंने कहा की अभिषेक बार-बार एक ही तरह से आउट हो रहे हैं और अपनी गलतियों से सीखते नहीं दिख रहे। उनका कहना है की ईशान किशन और संजू सैमसन को ओपनिंग में मौका दिया जा सकता है और अभिषेक शर्मा की जगह रिंकू सिंह को टीम में शामिल किया जाना चाहिए।