T20 World Cup 2026: 18 गेंद, 1 चौका और 15 रन, नीदरलैंड के खिलाफ बाबर आजम ढेर

T20 World Cup 2026: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय मैच में बड़ा स्कोर बनाने में नाकाम रहने के बाद जमकर ट्रोल किया गया था।

By सतीश कुमार सिंह | Updated: February 7, 2026 14:09 IST2026-02-07T13:58:47+5:302026-02-07T14:09:59+5:30

T20 World Cup 2026 Babar Azam 18 balls 1 fous 15 runs Trolled Brutally After Another Flop Show Ahead  | T20 World Cup 2026: 18 गेंद, 1 चौका और 15 रन, नीदरलैंड के खिलाफ बाबर आजम ढेर

file photo

googleNewsNext
Highlightsसाहिबजादा फरहान ने 31 गेंद में 47 रन की पारी खेली। सैम अयूब ने 13 गेंद में 24 रन बनाए।कप्तान सलमान आगा ने 8 गेंद में 3 चौके मार 12 रन बनाए।

कोलंबोः पाकिस्तान क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज और पूर्व कप्तान बाबर आजम फिर से फेल हो गए। नीदरलैंड के खिलाफ आईसीसी टी20 विश्व कप से पहले मैच में 18 गेंद में 1 चौके की मदद से केवल 15 रन बना सके और आउट हुए। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय मैच में बड़ा स्कोर बनाने में नाकाम रहने के बाद जमकर ट्रोल किया गया था। बाबर ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों के सामने असहज नजर आए थे। साहिबजादा फरहान ने 31 गेंद में 47 रन की पारी खेली। सैम अयूब ने 13 गेंद में 24 रन बनाए। कप्तान सलमान आगा ने 8 गेंद में 3 चौके मार 12 रन बनाए।

नीदरलैंड ने पहले खेलते हुए 19.5 ओवर में 10 विकेट पर 147 रन बनाए। जवाब में पाकिस्तान की टीम का बुरा हाल है और 105 रन पर 5 विकेट निकल गए हैं। पाकिस्तान को जीत के लिए 37 गेंद में अभी भी 42 रन की जरूरत है और हाथ में केवल 5 विकेट है। 

आर्यन दत्त ने आज 24 में से 15 गेंदें सही लेंथ पर डालीं, उन पर सिर्फ 17 रन दिए और दो विकेट लिए। पाकिस्तान के लिए हालात बद से बदतर होते जा रहे हैं। अपना सातवां विकेट खो दिया है। शादाब खान ने कैच आउट के फैसले पर पुनर्विचार किया है, लेकिन फैसला पक्ष में नहीं रहा।

Open in app