T20 World Cup 2024 Super Eight WI vs ENG: अकील, मोती, चेस, रसेल और अल्जारी पर भारी पड़े साल्ट- बेयरस्टो, 15 गेंद पहले 181 रन बनाकर पहली बार मेजबान इंडीज को हराया

T20 World Cup 2024 Super Eight Group 2 Points Table Updated after WI vs ENG: सलामी बल्लेबाज फिल साल्ट ने 47 गेंदों में 87 रनों की पारी खेलकर इंग्लैंड की ओर से लक्ष्य का पीछा किया। कप्तान जोस बटलर और जॉनी बेयरस्टो ने ठोस पारियां खेलीं।

By सतीश कुमार सिंह | Updated: June 20, 2024 10:21 IST

Open in App
ठळक मुद्देT20 World Cup 2024 Super Eight Group 2 Points Table Updated after WI vs ENG: जॉनी बेयरस्टो ने 26 गेंद में 48 रन पर नाबाद रहे।T20 World Cup 2024 Super Eight Group 2 Points Table Updated after WI vs ENG: जॉनी बेयरस्टो ने 5 चौके और 2 छक्के मारे।T20 World Cup 2024 Super Eight Group 2 Points Table Updated after WI vs ENG: फिल साल्ट को प्लेयर ऑफ द मैच दिया गया।

T20 World Cup 2024 Super Eight Group 2 Points Table Updated after WI vs ENG: इंग्लैंड ने टी20 विश्व कप के सुपर आठ चरण के मैच में वेस्टइंडीज को आठ विकेट से हराया। गत चैंपियन इंग्लैंड ने दो बार की चैंपियन टीम वेस्टइंडीज को चारों खाने चित्त कर दिया। इंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट पर 180 रन बनाए। जवाब में इंग्लैंड ने 15 गेंद शेष रहते 8 विकेट से बाजी मार ली। फिल साल्ट ने 47 गेंद में 87 नाबाद रन बनाए, जिसमें 7 चौके और 5 छक्के शामिल हैं। जॉनी बेयरस्टो ने 26 गेंद में 48 रन पर नाबाद रहे। 5 चौके और 2 छक्के मारे।

2024 विश्व कप मेजबान इंडीज की पहली हार है। ग्रुप चरण में 4 मैच जीते थे। इंग्लैंड ने गुरुवार को सेंट लूसिया में वेस्टइंडीज को आठ विकेट से हराकर टी20 विश्व कप 2024 में सुपर आठ के ग्रुप 2 में शीर्ष पर पहुंच गया। बुधवार को यूएसए के खिलाफ करीबी जीत के बाद दक्षिण अफ्रीका दूसरे स्थान पर है।

वेस्टइंडीज बनाम इंग्लैंडः अंक तालिका-

1. इंग्लैंडः 2

2. दक्षिण अफ्रीकाः 2

3. यूएसएः0

4. वेस्ट इंडीजः 0

वेस्टइंडीज और इंग्लैंड के बीच टी20 विश्व कप सुपर आठ चरणः स्कोर-

वेस्टइंडीज पारी:

ब्रेंडन किंग रिटायर्ड हर्ट 23

जॉनसन चार्ल्स का ब्रूक बो अली 38

निकोलस पूरन का बटलर बो आर्चर 36

रोवमैन पॉवेल का वुड बो लिविंगस्टोन 36

आंद्रे रसेल का साल्ट बो रशीद 1

शेरफेन रदरफोर्ड नाबाद 28

रोमारियो शेफर्ड नाबाद 5

कुल योग: 20 ओवर में चार विकेट पर 180 रन

विकेट पतन: 0 . 40 (ब्रेंडन किंग , रिटायर्ड हर्ट), 1 . 94, 2 . 137, 3 . 141, 4 . 143

गेंदबाजी:

टॉपली 3 0 26 0

वुड 3 0 36 0

आर्चर 4 0 34 1

कुरेन 3 0 25 0

रशीद 4 0 21 1

अली 2 0 15 1

लिविंगस्टोन 1 0 20 1

इंग्लैंड पारी:

फिल साल्ट नाबाद 87

जोस बटलर पगबाधा बो चेस 25

मोईन अली का चार्ल्स बो रसेल 13

जॉनी बेयरस्टो नाबाद 48

अतिरिक्त : आठ रन

कुल योग: 17 . 3 ओवर में दो विकेट पर 181 रन

विकेट पतन: 1 . 67, 2 . 84

गेंदबाजी :

हुसैन 4 0 35 0

शेफर्ड 2 0 41 0

रसेल 2 0 21 1

जोसेफ 3 0 32 0

मोती 4 0 32 0

चेस 3 0 19 1

 

टॅग्स :आईसीसी टी20 वर्ल्ड कपइंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्डवेस्टइंडीज क्रिकेट टीमआईसीसीआंद्रे रसेलजोस बटलरजॉनी बेयरस्टो

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या