इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज, 16 सदस्यीय भारतीय टीम, देखिए टीम लिस्ट और मैच कार्यक्रम

मुख्य आकर्षण 25 जून को लॉर्ड्स में होने वाला तीसरा टी20 मैच होगा जिससे भारत की मिश्रित दिव्यांग टीम को ‘क्रिकेट का मक्का’ कहे जाने वाले इस प्रतिष्ठित स्थल पर प्रतिस्पर्धा करने का दुर्लभ मौका मिलेगा।

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 29, 2025 17:28 IST2025-05-29T17:27:48+5:302025-05-29T17:28:43+5:30

T20 series against England 16-member Indian team see team list match schedule Disabled Cricket Council of India DCCI  | इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज, 16 सदस्यीय भारतीय टीम, देखिए टीम लिस्ट और मैच कार्यक्रम

सांकेतिक फोटो

googleNewsNext
Highlightsमहिला टीम के खिलाफ दो मैच खेलेगी जिनका स्काई स्पोर्ट्स पर सीधा प्रसारण होगा। क्रिकेट टीम की तरह ही जुनून और एकाग्रता के साथ प्रतिस्पर्धा करती है।सात से 14 जून तक जयपुर में एक तैयारी शिविर आयोजित किया जाएगा।

नई दिल्लीः भारतीय दिव्यांग क्रिकेट परिषद (डीसीसीआई) ने इंग्लैंड के खिलाफ पहली बार हो रही मिश्रित दिव्यांग खिलाड़ियों टी20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला के लिए 16 सदस्यीय टीम की घोषणा की। यह श्रृंखला जून-जुलाई में लॉर्ड्स सहित कई प्रतिष्ठित स्थलों पर खेली जाएगी। रविंद्र गोपीनाथ संते टीम की अगुआई करेंगे जबकि वीरेंद्र सिंह को उपकप्तान बनाया गया है। इस दौरे का मुख्य आकर्षण 25 जून को लॉर्ड्स में होने वाला तीसरा टी20 मैच होगा जिससे भारत की मिश्रित दिव्यांग टीम को ‘क्रिकेट का मक्का’ कहे जाने वाले इस प्रतिष्ठित स्थल पर प्रतिस्पर्धा करने का दुर्लभ मौका मिलेगा।

भारतीय टीम इस प्रकार है:

रविंद्र गोपीनाथ संते (कप्तान), वीरेंद्र सिंह, विक्रांत रविंद्र केनी, राधिका प्रसाद, राजेश इरप्पा कन्नूर, योगेंद्र सिंह, नरेंद्र मंगोर, साई आकाश, उमर अशरफ, शर्मा, अभिषेक सिंह, विवेक कुमार, विकास गणेशकुमार, प्रवीण नेलवाल, ऋषभ जैन और तरुण। रिजर्व: माजिद माग्रे, कुलदीप सिंह, कृष्ण गौड़ा और जीतेंद्र नागराजू।

कार्यक्रम इस प्रकार है:

21 जून: पहला टी20 अंतरराष्ट्रीय (टॉन्टन)

23 जून: दूसरा टी20 अंतरराष्ट्रीय (वॉर्मस्ले)

25 जून: तीसरा टी20 अंतरराष्ट्रीय (लॉर्ड्स)

27 जून: चौथा टी20 अंतरराष्ट्रीय (वॉर्सेस्टर)

29 जून: पांचवां टी20 अंतरराष्ट्रीय (वॉर्सेस्टर)

एक जुलाई: छठा टी20 अंतरराष्ट्रीय (ब्रिस्टल) (इंग्लैंड की महिलाओं के साथ डबल हेडर)

तीन जुलाई: सातवां टी20 अंतरराष्ट्रीय (ब्रिस्टल)।

ब्रिस्टल में एक जुलाई को भारत की मिश्रित दिव्यांग टीम इंग्लैंड की महिला टीम के खिलाफ दो मैच खेलेगी जिनका स्काई स्पोर्ट्स पर सीधा प्रसारण होगा। सात मैचों की इस श्रृंखला में शारीरिक, श्रवण और बौद्धिक दिव्यांगता श्रेणियों के क्रिकेटरों को एक साथ खेलने का मौका मिलेगा। मुख्य कोच रोहित झालानी ने विज्ञप्ति में कहा, ‘‘यह टीम किसी भी शीर्ष क्रिकेट टीम की तरह ही जुनून और एकाग्रता के साथ प्रतिस्पर्धा करती है। उनकी प्रतिबद्धता प्रेरणादायक है- वे विश्व मंच के लिए तैयार हैं।’’

डीसीसीआई महासचिव रविकांत चौहान ने कहा, ‘‘यह श्रृंखला संभावनाओं को फिर से परिभाषित करने के बारे में है। लॉर्ड्स में खेलना किसी भी खिलाड़ी का सपना होता हे। हमारे खिलाड़ियों के लिए यह गर्व और इतिहास बनाने का क्षण है।’’ भारतीय टीम के लिए सात से 14 जून तक जयपुर में एक तैयारी शिविर आयोजित किया जाएगा।

Open in app