मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन (एमसीए) की ओर से पहली बार आयोजित किए जा रहे टी20 मुंबई लीग की शुरुआत रविवार से हो रही है। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले जाने वाले इस लीग में छह टीमें हिस्सा ले रही हैं। 11 मार्च से शुरू हो रहे इस टूर्नामेंट का फाइनल 20 मार्च को खेला जाएगा। लीग के पहले मैच में नॉर्थ मुंबई पैंथर्स की टीम आर्क्स अंधेरी से भिड़ेगी। इसी दिन खेले जाने वाले दूसरे मैच में सोबो सुपरसेनिक्स और मुंबई नॉर्थ ईस्ट ट्रियंप नाइट्स की टीमें आमने-सामने होंगी।
कई बड़े नाम नहीं आएंगे नजर
श्रीलंका में जारी निदाहास ट्रॉफी के कारण कुछ बड़े नाम जरूर इस लीग में नजर नहीं आएंगे। वहीं, भारतीय टेस्ट टीम के उपकप्तान अजिंक्य रहाणे की मौजूदगी बड़ा आकर्षण होगी। रहाणे इस लीग में नॉर्थ मुंबई पैंथर्स की ओर से खेलते नजर आएंगे।
दूसरी ओर, धवल कुलकर्णी एड़ी में चोट के कारण लीग से बाहर हो गए हैं। उन्हें मुंबई नॉर्थ ईस्ट ट्रियंप नाइट्स ने खरीदा था। कुलकर्णी फिलहाल बेंगलुरू में नेशनल क्रिकेट एकेडमी में चोट से उबरने की कोशिश कर रहे हैं। अंडर-19 वर्ल्ड कप जीतने वाली भारतीय टीम के कप्तान पृथ्वी शॉ भी लीग के कुछ शुरुआती मैचों में ही नजर आएंगे। दरअसल, शॉ को 14 मार्च से नागपुर में ईरानी कप में रणजी चैम्पियन विदर्भ के खिलाफ रेस्ट ऑफ इंडिया के लिए खेलना है।
टी20 मुंबई लीग के मैचों का समय
इस लीग में हर दिन दो मैच होंगे। पहला मैच दोपहर 3.30 बजे से और फिर दूसरा शाम 7 बजे से खेला जाएंगा। 14 मार्च को कई मैच नहीं होगा। गौरतलब है सुनील गावस्कर को इस लीग का कमिश्नर बनाया गया है जबकि दिलीप वेंगसरकर को चीफ मेंटर बनाया गया है।
टी20 मुंबई लीग में ये हैं टीमें
मुंबई नॉर्थ: अजिंक्य रहाणे, पृथ्वी शॉ, विजय गोहिल, शिवम मल्होत्रा, योगेश टकावले, श्रीदीप मंगेला, सैराज पाटिल, राकेश प्रभु, सागर जाधव, यशस्वी जयसवाल, आतिश गवांड, जूड सिंह, हर्ष टांक, अख्तर शेख, योगेश पवार, सलमान अहमद, प्रणय पाटिल, सईद शेख, सुमित ढेकाले।
मुंबई नॉर्थ सेंट्रल: श्रेयष अय्यर, अग्नि चोपड़ा, एश्वर्य सर्वे, अमन हकीम खान, अनिकेत रेडकर, अतुल सिंह, अजहर अंसारी, एकनाथ केरकर, कर्ष कोठारी, केविन अलमीडा, मेघन पेडनेकर, मोनिल सोनी, निखिल पाटील, प्रशांत, प्रवीण तांबे, सचिन यादव, सागर छाबरिया, शशिकांत कदम, सिदक सिंह, विनीत इंदुलकर।
मुंबई नॉर्थ ईस्ट: सूर्यकुमार यादव, आदित्य धूमल, आकाश पर्कर, अथर्व पूजारी, आतिफ अटरवाला, धवल कुलकर्णी, कल्पेश सावंत, मोहम्मद अकबर खान, परीक्षित वलसांगकर, प्रफुल्ल वाघेला, प्रतीक डाभोलकर, शाहिद शेख, शशांक सिंह, शिखर ठाकुर, शिवम निरुपम, सुमित गाढीगांवकर, वैभव सिंह, विनायक, विशाल मेंडिगिरी।
मुंबई नॉर्थ वेस्ट: रोहित शर्मा, आमिर भोरनिया, अखिल हेरवाडकर, अनुप रेवांडकर, अरुण यादव, चिन्मय सुतार, डोरेस्वामी सुब्रमण्यण, हर्षल सोनी, इकबाल अब्दुल्ला, पराग खानपुरकर, प्रदीप साहू, प्रथामेश डाके, सचिन शिंदे, शशांक अटार्डे, शुभम रंजने, सिद्धार्थ चितनिस, तन्मय मिश्रा, तुषार देशपांडे, वैभव माली, विनीत सिन्हा।
मुंबई साउथ: अभिषेक नायर, आकर्षित गोमेल, अदीब उस्मानी, अंकुर सिंह, आतिफ शेख, बद्रे आलम, भवीन ठक्कर, दीपक शेट्टी, ध्रुमिल मटकर, गौरव जथहार, हरमीत सिंह, जपजीत रंधावा, जय बिष्टा, करण शाह, खिजेर डफेडार, प्रसाद पवार, प्रशांत नाइक, रोहन राजे, सुजीत नायक, सुवेद परकार।
मुंबई साउथ सेंट्रल: सिद्धेश लाड, अजिंक्य भेलोसे, अखिल राजपूत, अल्पेश रामजानी, भार्गव मेहता, ब्रभिश शेट्टी, हार्दिक तामोर, पॉल वालथेटी, प्रतीक प्रभु, रौनक शर्मा, सागर त्रिवेदी, शम्स मुलानी, शिवम दूबे, सिद्धार्थ आकरे, सिद्धार्थ राउत, सुफियान शेख, स्वपनिल साल्वी, तानुश कोटियान, विशाल दाभोलकर।