Highlightsतिलक (वर्मा) को एक खास तरीके से बल्लेबाजी करने के लिए कहा गया है। एक विकेट गिरता है, तो खास तरीके से बल्लेबाजी कर सकता है, शॉट्स खेल सकता है। अगर दो विकेट गिरते हैं, तो थोड़ा समय लेना होगा। तिलक की फॉर्म को लेकर कोई चिंता नहीं है।
अहमदाबाद: ग्रुप चरण में अपने चारों मैच जीतकर खिताब बचाने की अपनी दावेदारी को मजबूत करने वाली भारतीय टीम को टी20 विश्व कप के सुपर आठ में रविवार को यहां दक्षिण अफ्रीका की कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ेगा जिसमें कप्तान सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा की बड़े शॉट खेलने के बजाय स्थिर बल्लेबाजी करने की बदली हुई रणनीति की परीक्षा होगी। सूर्यकुमार यादव ने कहा कि यह 50-50 का मुकाबला होगा। हर खिलाड़ी अहमदाबाद में कई मैच खेल चुका है। मुझे नहीं लगता कि अहमदाबाद में इतने मैच खेलने से दक्षिण अफ्रीका को कोई अतिरिक्त फायदा मिलेगा।
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ होने वाले भारतीय टीम के मैच से पहले, भारतीय क्रिकेट टीम के टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कहा कि टॉस को अब जरूरत से ज्यादा महत्व दिया जाता है। अगर आप पहली पारी में अच्छी बल्लेबाजी करते हैं, तो ओस होने पर भी आप इस गेंदबाजी इकाई के सामने अच्छी तरह से बचाव कर पाएंगे।
सूर्यकुमार यादव ने कहा कि मुझे अपने गेंदबाजों पर गर्व है। इसलिए, अगर हम 170 से 180 रनों के स्कोर वाले मैच में फंस जाते हैं, तो मुझे अपने गेंदबाजों पर पूरा भरोसा है कि वे हमें जीत दिलाएंगे। एक समय ऐसा भी था जब मुझे विश्वास नहीं था कि हम 230 से 240 रन बना पाएंगे।
तिलक (वर्मा) को एक खास तरीके से बल्लेबाजी करने के लिए कहा गया है। अगर एक विकेट गिरता है, तो वह एक खास तरीके से बल्लेबाजी कर सकता है, अपने शॉट्स खेल सकता है। लेकिन अगर दो विकेट गिरते हैं, तो उसे थोड़ा समय लेना होगा। तिलक की फॉर्म को लेकर कोई चिंता नहीं है।