Syed Mushtaq Ali Trophy 2024: 27 करोड़ में बिकने ऋषभ पंत रिकॉर्ड ध्वस्त?, 28 बॉल में शतक, 113 रन, 35 गेंद, 7 चौके और 12 छक्के

Syed Mushtaq Ali Trophy 2024: उर्विल पटेल ने ठीक एक साल पहले लिस्ट ए में सबसे तेज सैकड़ा जमाने वाले भारतीय खिलाड़ियों की सूची में दूसरे नंबर पर अपना नाम लिखवाया था।

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 27, 2024 13:35 IST2024-11-27T13:34:00+5:302024-11-27T13:35:11+5:30

Syed Mushtaq Ali Trophy 2024 Urvil Patel 35 balls 113 runs 7 fours 12 sixes patel scored 28 ball hundred Rishabh Pant sold 27 crores record broken | Syed Mushtaq Ali Trophy 2024: 27 करोड़ में बिकने ऋषभ पंत रिकॉर्ड ध्वस्त?, 28 बॉल में शतक, 113 रन, 35 गेंद, 7 चौके और 12 छक्के

file photo

Highlightsटी20 क्रिकेट में 26 वर्षीय उर्विल ने ऋषभ पंत का भारतीय रिकॉर्ड तोड़ा।2018 में सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में ही हिमाचल प्रदेश के खिलाफ 32 गेंद पर शतक बनाया था।टी20 क्रिकेट में सबसे तेज शतक बनाने वाले खिलाड़ियों में दूसरे स्थान पर काबिज हो गए हैं।

Syed Mushtaq Ali Trophy 2024: गुजरात के विकेटकीपर बल्लेबाज उर्विल पटेल ने बुधवार को यहां त्रिपुरा के खिलाफ सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी मैच में केवल 28 गेंद पर शतक जड़कर टी20 क्रिकेट में सबसे तेज शतक का नया भारतीय रिकॉर्ड बनाया। उर्विल ने ठीक एक साल पहले लिस्ट ए में सबसे तेज सैकड़ा जमाने वाले भारतीय खिलाड़ियों की सूची में दूसरे नंबर पर अपना नाम लिखवाया था। टी20 क्रिकेट में 26 वर्षीय उर्विल ने ऋषभ पंत का भारतीय रिकॉर्ड तोड़ा जिन्होंने 2018 में सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में ही हिमाचल प्रदेश के खिलाफ 32 गेंद पर शतक बनाया था।

उर्विल इस तरह से टी20 क्रिकेट में सबसे तेज शतक बनाने वाले खिलाड़ियों में दूसरे स्थान पर काबिज हो गए हैं। विश्व रिकॉर्ड एस्टोनिया के साहिल चौहान के नाम पर है जिन्होंने साइप्रस के खिलाफ 27 गेंद पर शतक बनाया था। सलामी बल्लेबाज के रूप में उतरे उर्विल ने 35 गेंद पर नाबाद 113 रन बनाए जिसमें सात चौके और 12 छक्के शामिल हैं।

उनके इस शानदार प्रदर्शन से गुजरात ने केवल 10.2 ओवर में 156 रन का लक्ष्य हासिल कर दिया। इस आक्रामक बल्लेबाज को हाल में इंडियन प्रीमियर लीग की नीलामी में कोई खरीदार नहीं मिला था। उर्विल ने एक साल पहले चंडीगढ़ में अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ विजय हजारे ट्रॉफी के मैच में 41 गेंद पर 100 रन बनाए थे जो लिस्ट ए में किसी भारतीय बल्लेबाज का दूसरा सबसे तेज शतक है।

Open in app