Syed Mushtaq Ali Trophy 2023 Score: बड़ौदा के सामने 224 का लक्ष्य, अनमोलप्रीत और वढेरा की धांसू पारी, चौके और छक्के की बरसात

Syed Mushtaq Ali Trophy 2023 Score: पंजाब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट पर 223 रन बनाए।

By सतीश कुमार सिंह | Updated: November 6, 2023 18:35 IST

Open in App
ठळक मुद्देबड़ौदा के सामने 224 रन का लक्ष्य है।पंजाब के लिए अनमोलप्रीत सिंह ने शतकीय पारी खेली।61 गेंद पर 113 रन बनाए, जिसमें 10 चौके और 6 छक्के शामिल हैं।

Syed Mushtaq Ali Trophy 2023 Score: सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी राष्ट्रीय टी20 टूर्नामेंट में रनों की बारिश देखने को मिली। पंजाब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट पर 223 रन बनाए। बड़ौदा के सामने 224 रन का लक्ष्य है। पंजाब के लिए अनमोलप्रीत सिंह ने शतकीय पारी खेली।

सिंह ने 61 गेंद पर 113 रन बनाए, जिसमें 10 चौके और 6 छक्के शामिल हैं। नेहल वढेरा ने अर्धशतक जमाया। 27 गेंद का सामना किया और 61 रन बनाए, जिसमें 6 चौके और 4 छक्के शामिल हैं। कप्तान मनदीप सिंह ने 23 गेंद में 4 चौके की मदद से 32 रन की पारी खेली।

टॅग्स :सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफीपंजाबबीसीसीआई

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या